राम चंद्र साह पंचतत्व में विलीन
जनकपुरधाम/मिश्रीलाल मधुकर। दानवीर राम स्वरूप साह,राम सागर साह के परिवार के सदस्य राम चंद्र वावू का निधन गुरुवार की रात मिल्स एरिया स्थित आवास में निधन हो गया है। उनका दास संस्कार रत्न सागर स्थित पैतृक श्मशान घाट में किया गया। बड़े पुत्र तारा चंद्र साह ने मुखाग्नि दी।वे 94बर्ष के थे।उनका जन्म वि.सं.2086चैत नवमी को हुआ था।बाणिज्य में स्नातकोत्तर,एवं.एल.वी.डिग्री हासिल किए राम चंद्र वावू सादा जीवन उच्च विचार के लिए जाने जाते थे।वे परोपकारी श्री धर्म संस्था के अध्यक्ष भी रह चुके हैं। उनके बड़े पुत्र तारा चंद्र साह गृहस्थ से दूर है। वहीं मंझले पुत्र ई.प्रकाश चंद्र साह जनकपुरधाम उद्योग बाणिज्य के अध्यक्ष रह चुके हैं वहीं कईसंघ, संस्था से आबद्ध है। छोटे पुत्र सुभाष चन्द्र साह नेपाल दूर संचार संस्थान के डायरेक्टर से रिटायर्ड हुए हैं। उनके निधन पर पूर्व राष्ट्रपति डा.राम भरण यादव,पूर्व उप प्रधानमंत्री तथा सांसद रघुवीर महासेठ, पूर्व उप प्रधानमंत्री राजेन्द्र महतो,पूर्व मंत्री तथा सांसद जूली महतो,मधेश प्रदेश के पूर्व गृह तथा संचार मंत्री तथा प्रदेश सांसद भरत साह, पूर्व प्रदेश सांसद परमेशर साह, प्रदेश सांसद दीपेंद्र ठाकुर, भाजपा केबरिष्ट नेता तथा खजौली के बिधायक अरूण शंकर प्रसादनेशोक व्यक्त किया है।उनके अंतेष्टि मेंजनकपुरधाम उप महानगरपालिका के मेयर मनोज कुमार साह, निवर्तमान अध्यक्ष लाल किशोर साह, , पूर्व जिविस के सभापति राम चरित्र साह,उप , जनकपुरधाम उद्योग बाणिज्य संघ के अध्यक्ष जितेंद्र महासेठ, पूर्व जनकपुरधाम उद्योग बाणिज्य संघ के अध्यक्ष निर्मल चौधरी, शिवशंकर साह हीरा जनकपुरधाम उद्योग बाणिज्य संघ के उपाध्यक्ष अंबू प्रसाद साह, तेली कल्याण समाज नेपाल के सलाहकार जगदीश साह , प्रसिद्ध स्वर्ण व्यवसायी तथातथ नेपाल हिन्दू स्वयंसेवक संघ के जिला अध्यक्ष पवन ठाकुर, पूर्व मेसू डा.लखन लाल साह, जनजाति कल्याण छात्रावास के अध्यक्ष कृष्ण कुमार दीक्षित,शिवदयाल साह, शिवशंकर साह सहित कई गणमान्य लोगों ने उनके निधन अंतेष्टि में शामिल हुए ।रत्न सागर स्थित पैतृक श्मशान में दास संस्कार किया गया। मुखाग्नि उनके बड़े पुत्र तारा चंद्र साह ने दिया।



