Wed. Sep 2nd, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

प्रधानमन्त्री प्रचण्ड तथा सभामुख घिमिरे बीच मुलाकात

 

काठमांडू, १ भादव
सदन में जारी अवरोध को हटाने के लिए प्रधानमन्त्री प्रचण्ड तथा सभामुख घिमिरे बीच मुलाकात हुई है । लम्बे समय से अवरुद्ध संघीय संसद की बैठक नियमित रूप में सञ्चालन करने के विषय में प्रधानमन्त्री पुष्पकमल दाहाल प्रचण्ड और सभामुख देवराज घिमिरे बीच बातचीत हुई है । प्रधानमन्त्री निवास बालुवाटार में हुए इस मुलाकात में प्रधानमन्त्री दाहाल ने कहा कि सदन के व्यवधान को खुलाने के लिए उन्होंने अपनी ओर से पहल की है । राजस्व अनुसन्धान विभाग ने गत सावन ३ गते सिनामंगल में सोना बरामद किया था । सावन १० गते से प्रमुख प्रतिपक्षी दल नेकपा एमाले लगातार संघीय संसद् के दोनों सदन की बैठक को अवरोध करते आ रहे हैं ।
आज की हुई मुलाकात में सभामुख घिमिरे ने प्रधानमन्त्री प्रचण्ड का ध्यानाकर्षण कराते हुए कहा कि –सदन नहीं चलने देना अच्छी बात नहीं है । साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि – आम जनता भी सदन अवरोध को अच्छा नहीं मान रही है । इसलिए जल्द से जल्द सदन के अवरोध को खुलवाएं । आगे उन्होंने कहा कि ‘सभामुख के रूप में मैंने सहमति के लिए जिम्मेदारीपूर्वक पहल की है लेकिन परिणाम नहीं निकल पाया।’

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com