२५करोड़ की लागत से बना शहीद स्मृति भवन का प्रभु साह ने किया उद्घाटन
जनकपुरधाम/मिश्रीलाल मधुकर। मौलापुर नगरपालिकाका में 25करोड़ की लागत से बना शहीद स्मृति भवन का गुरुवार को आजपा के अध्यक्ष तथा पूर्व मंत्री प्रभु साह ने किया।इस अवसर पर उन्होंने कहा कि शिक्षा, स्वास्थ्य,पेयजल, सहित अन्य क्षेत्रों में मौलापुर नगरपालिकाका देश का सर्वोच्च स्थान पर है।इस शहीद स्मृति भवन का उपयोग शैक्षिक अस्पताल के लिए किया जाएगा। मौलापुर नगरपालिकाका के मेयर रिना कुमारी साह की अध्यक्षता में संपन्न इस कार्यक्रम में संघीय सांसद समिमा हुसैन पूर्व बिधायक कुन्दन कुशवाहा, आजपा के महासचिव उपेन्द्र साह,,पूर्व मेयर सियाराम कुशवाहा सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित थे।


