मदरसा को कानूनी मान्यता दिलाने के लिए बृहत अंतर क्रिया कार्यक्रम आयोजित
जनकपुरधाम/मिश्रीलाल मधुकर। नेपाल में संचालित मदरसा को कानूनी मान्यता दिलाने के लिए आम मुस्लिम मोर्चा द्वारा मुस्लिम आयोग के सभा हाल काठमांडू में “मदरसा शिक्षा ऐन तथा मदरसा बोर्ड को गठन”संबंधी वृहत अंतर क्रिया कार्यक्रम लाल बाबू अंसारी की अध्यक्षता में शनिवार को संपन्न हुयी। कार्यक्रम में प्रमुख अतिथि मुस्लिम आयोग का समूल हक तथा बिशिष्ट अतिथि आजपा के बरिष्ट उपाध्यक्ष बद्री न्यूपाने थे। कार्यक्रम में शिक्षा ऐन तथा मदरसा बोर्ड गठन के लिए सरकार पर दवाब देने के लिए विभिन्न कार्यक्रम निर्णय लिया गया। कार्यक्रम में की मौलाना, अधिवक्ता तथा विभिन्न संघ संस्था के प्रतिनिधि मौजूद थे।


