Tue. May 26th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

गुरु दक्षिणा समर्पण कार्यक्रम संपन्न

 

जनकपुरधाम /मिश्रीलाल मधुकर। शनिवार को हिन्दू स्वयंसेवक संघ नेपाल द्वारा मारबाड़ी सेवा समिति ने गुरु दक्षिणा समर्पण कार्यक्रम आयोजित किया गया है।इस अवसर पर ध्वज को पूजा किया गया। गुरु दक्षिणा समर्पण कार्यक्रम में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ सीतामढ़ी के प्रचारकमृत्यंजय जी मुख्य अतिथि थे। उन्होंने हिन्दू को संगठित होने की बात कही। नेपाल में हो रहे धर्मांतरण पर चिंता जताई। कार्यक्रम में नेपाल हिन्दू स्वयंसेवक के प्रचार प्रमुख प्रदीप शर्मा, हिन्दू स्वयंसेवक संघ नेपाल जनकपुरधाम प्रमुख पवन ठाकुर, धनुषा जिला कार्यवाह विमल जी, उद्योगपति तथा समाजसेवी ओम सराफ, विश्व हिन्दू परिषद के धनुषा जिला अध्यक्ष संतोष कुमार साह, जनजाति कल्याण छात्रावास जनकपुरधाम के अध्यक्ष कृष्ण कुमार दीक्षित , प्रभु दयाल जालान ,राम चंद्र पंजियार सहित कई गणमान्य उपस्थित थे।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *