काभ्रे में पति ने की पत्नी की हत्या
काठमांडू, ३ भादव
काभ्रे के पाँचखाल नगरपालिका–१२ में एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी है । देवीराज भेटवाल के घर में रह रहे ३६ वर्षीय हरी माझी ने २६ वर्षीया अपनी पत्नी कुमारी माझी के सिर पर लाठी से प्रहार कर हत्या कर दी है । कुमारी का धुलिखेल अस्पताल में उपचार के क्रम में आज सुबह २ बजकर ११ मिनेट में मृत्यु हो गई । पत्नी की हत्या में संलग्न हरी माझी को बालुवा प्रहरी ने नियन्त्रण में ले लिया है । घटना के कारण का अभी खुलासा नहीं हुआ है ।

