Sat. Sep 19th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

गच्छदार और साह के साथ सीआईबी ने लिया बयान, डम्बर श्रेष्ठ हुए फरार

 

काठमांडू, ५ भादव
बालुवाटार स्थित ललिता निवास के सरकारी जगह गबन के मामले में नेपाल प्रहरी के केन्द्रीय अनुसन्धान ब्युरो (सीआईबी) ने नेपाली कांग्रेस के नेता एवम् पूर्वमन्त्री विजयकुमार गच्छदार और पूर्वराज्यमन्त्री सञ्जय साह से बयान लिया है ।
पूर्वमन्त्री चन्द्रदेव जोशी से भी सीआईबी ने कल ले ही बयान लिया है । इससे भी पहले रविवार की रात पूर्वप्रधानमन्त्री माधवकुमार नेपाल से और सोमवार की सुबह डॉ.बाबुराम भट्टराई का सीआईबी ने बयान कागज किया था ।
बालुवाटार के सरकारी जगह गबन के मामले में संलग्न हुए पूर्वमन्त्री विजय कुमार गच्छदार, चन्द्रदेव जोशी, डम्बर श्रेष्ठ तथा राज्यमन्त्री सञ्जय साह के गिरफ्तारी वारंट जारी की थी । इसी प्रकरण में पूर्वमन्त्री डम्बर श्रेष्ठ और तत्कालीन सहसचिव नारायण गोपाल मलेगो के साथ ही अन्य कर्मचारी फरार हैं । यह जानकारी सीआईबी के स्रोत ने दी है ।

यह भी पढें   सर्वदलीय बैठक शुरु

 

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com