बाँके जिला के बिनौना गाविस की सार्वजनिक सुनुवाई
नेपालगन्ज,(बाँके) पवन जायसवाल, अषाढ २१ गते ।
बाँके जिला के बिनौना गाविस की सार्वजनिक सुनुवाई अषाढ २० गतेको एक कार्यक्रम मे ६ बुदें प्रतिबद्धता की घोषणा करते हुयें सम्पन्न किया गया है ।
बास के सहजीकरण तथा बिनौना गाविस के आयोजन में सम्पन्न सार्वजनिक सुनुवाई के अन्त में गाविस व्दारा प्रदान किया गया सेवा और सुविधा को थप प्रभावकारिता के लियें प्रतिबद्धता किया है ।
घोषणा किये गये प्रतिबद्धताओं में कर्मचारी कार्यालय बहर जाते समय बिवरण खुलाकर सूचना पाटी में अभिलेखीकरण करना, गाविस ने आ.व.०७०÷०७१ में उप–स्वास्थ्य चौकी बिनौला के लिये अलग किया गया १३ हजार रुपैया चौकी ने लेना अस्वीकार किया था उस के बारे में तत्काल बोर्ड बैठक बैठाकर निष्कर्ष निकाले, गाविस के कुछ कर्मचारीयों का व्यवहार रुखा रहा है सिकायत आया है आज से ही व्यवहार सुधारे जैसा रहा है ।
इसी तरह बिनौना गाविस वार्ड न.ं ५ की सडक ग्राभेल आगामी योजना में प्राथमिकता में रक्खें, गाविस की बोर्ड समिति के बीच में समन्वय बढायें औंर वाड न.ं ९ अलीनगर में प्रहरी बीट रखने की प्रयास करने की सार्वजनिक प्रतिबद्धता किया गया है ।
घोषणा किया गया सार्वजनिक प्रतिबद्धता में सरोकारवाला की ओर से गाविस सचिव तथा अध्यक्ष कुलराज उपाध्याय, ईलाका प्रहरी कार्यालय बैजापुर के प्रहरी सहायक निरीक्षक देवीलाल घर्तीमगर, नेपाली काँगे्रस के बाल किसन थारु, एमाओवादी के झगरु थारु, नेकपा एमाले के जीत बहादुर डांगी, बिनौना गाविस के सामाजिक परिचालक गंगा कुमारी ओली, वडा नागरिक मंच के प्रतिनिधियों लगायत लोगों की सहभागिता रही थी ।
कार्यक्रम में गाविस सचिव कुलराज उपाध्याय ने गाविस ने बर्षभर प्रदान किया सेवा, सुबिधा और सम्पन्न किया गतिबिधि के बारे में जानकारी कराया था ।
बास के कार्यकारी निर्देशक नमस्कार शाह ने सञ्चालन किया कार्यक्रम में स्वागत तथा उद्धेश्य के पर प्रकाश डाला अध्यक्ष राजु लामिछा ने किया था ।

