राष्ट्रीय मान्यता प्राप्त दलों की बैठक
काठमांडू, ६ भादव
राष्ट्रीय मान्यता प्राप्त दलों की बैठक आज फिर से बुलाई गई है । बुधवार शीर्ष नेताओं की बैठक में सोना तस्करी सम्बन्ध में एक अलग ही उच्च स्तरीय समिति गठन के लिए प्रस्ताव को अन्तिम रुप देने के बाद शीर्ष नेताओं की बैठक फिर से बैठक होगी । राजनीतिक गतिरोध अंत के लिए प्रमुख दलों के बीच अन्तिम सहमति नहीं हो सका है । मंगलवार सोना तस्करी की छानबीन के लिए उच्चस्तरीय समिति गठन बनाने को लेकर सहमत हुए शीर्ष दल के नेताओं की बैठक स्थगित की गई थी । कल दोपहर दो बजे बानेश्वरस्थित संसद भवन में तय की गई बैठक में नेकपा (एमाले) के अध्यक्ष केपी शर्मा ओली अनुपस्थित होने की वजह से बैठक आज तक के लिए स्थगित कर दी गई थी ।

