Mon. Jun 1st, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

गोस्वामी तुलसीदास की जयंती धूमधाम से संपन्न

 

जनकपुरधाम /मिश्रीलाल मधुक। श्री रामानन्दीय श्री बैष्णव संप्रदाय जनकपुरधाम द्वारा बुधवार को गोस्वामी तुलसीदास की 526वीं जयंती धूमधाम से मनाया गया।इस अवसर पर जनकपुरधाम के बारहबीघा के समीप तुलसी स्मारक में नवाह आयोजित किया गया था जिसका समापन बुधवार को हुआ। इस अवसर पर बधाईयां गायी गयी। तुलसी जयंती के अवसर पर बाजा गाजा के साथ गोस्वामी तुलसी दासजी की प्रतिमा के साथ शोभायात्रा निकाली गयी। शोभा यात्रा का समापन जानकी मंदिर में हुआ।इस शोभा यात्रा में बिधायक दीपेन्द्र ठाकुर,श्री रामानन्दीय श्रीबैष्णव संप्रदाय जनकपुरधाम के अध्यक्ष जानकी मंदिर के कनिष्टमहंत राम रोशन दास बैष्णव, महासचिव राम नरेश दास बैष्णव, उपाध्यक्ष दीन दयाल दास बैष्णव ,सचिव नवल किशोर शरण,उप सचिव बजरंग दास बैष्णव, कोषाध्यक्ष राम विनय दास बैष्णव, विशेष सलाहकार राम भजन दास बैष्णव , सदस्य सीताराम दास,सूरज दास,गौरी बाबा, विश्व हिन्दू परिषद धनुषा जिला अध्यक्ष संतोष कुमार साह सहित जनकपुरधाम के सभी मठ मंदिरों के साधु -संत,महंत तथा आम श्रद्धालु शामिल थे।इस अवसर पर वृहत भंडारा भी आयोजित किया गया था।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *