सुशासन और आर्थिक विकास के लिए प्रमुख राजनीतिक दल को मिल कर आगे बढ़ना होगा –ओली
काठमांडू, ८ भादव
नेकपा एमाले अध्यक्ष केपी शर्मा ओली ने आर्थिक विकास और सुशासन के लिए प्रमुख राजनीतिक दलों को मिलकर आगे बढ़ना होगा ।
आज मोरङ के विराटनगर में आयोजित पत्रकार सम्मेलन में ओली ने कहा कि ‘आर्थिक विकास के लिए, सुशासन के लिए, राजनीतिक शक्तियों को मिलकर आगे बढ़ना होगा । उसमें भी प्रमुख जिम्मेदार राजनीतिक दलों को मिलकर जिम्मेदारी वोध के साथ आगे बढ़ना होगा ।’
उन्होंने कहा कि प्रणाली की रक्षा, उसके विकास, संविधान की रक्षा और कार्यान्वयन, अनियमितता, वेथिति, भ्रष्टाचार, तस्करी नियन्त्रण और आर्थिक विकास के लिए प्रमुख राजनीतिक दलों को मिलना चाहिए । ओली ने कहा कि ‘हमारी हमेशा से यही मान्यता रही है ।’

