Mon. Sep 28th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

सन्दीप चले पाकिस्तान

 

काठमांडू,१० भादव
नेपाली स्टार क्रिकेटर सन्दीप लामिछाने एसिया कप क्रिकेट प्रतियोगिता खेलने के लिए आज ही पाकिस्तान जाएंगे । रविवार अदालत में उनके केस की सुनवाई होनी थी जो नहीं हो पाई । सुनवाई स्थगित होने के बाद ही उनका पाकिस्तान जाना तय हुआ है । वो आज ही पाकिस्तान जाएंगे । उनकी अगली पेशी भादव २१ को रखी गई है ।
पाकिस्तान और भारत के साथ खेल के बाद उन्हें एशियाकप में खेलने का अवसर मिला है । मुद्दें के दबाब के कारण एशिया कप नहीं खेल पाने का मनस्थिति संदीप ने बना लिया था लेकिन अदालत में सुनवाई की तारीख बढ़ा देने के बाद वो खेल पाएंगे । नेपाली समर्थक की ईच्छा और आग्रह तथा टिम की आवश्यकता को मध्यनजर करते हुए एशियाकप में वो भाग लेंगे ।
भादव १३ गते से शुरु हो रही एशिया कप में नेपाल उद्घाटन खेल में ही पाकिस्तान के साथ उसकी भी भूमि मुल्तान में खेलेगी । इसके बाद वहीं से श्रीलंका पहुँचकर भादव १८ गते भारत के साथ श्रीलंका के कान्डी में खेलेगी । सन्दीप आज (सोमवार) सुबह करीब साढेÞ ११ बजे कतार एरलाइन्स से दोहा होते हुए पाकिस्तान के मुल्तान पहुँचेंगे । ये जानकारी नेपाल क्रिकेट संघ क्यान ने दी है ।

यह भी पढें   धादिंग के कृष्णभिर में फिर भूस्खलन, पृथ्वी राजमार्ग एकतरफा हुआ

 

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com