Wed. Jul 1st, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

उद्योग समिति सभापति में अब्दुल खान निर्वाचित

 

काठमांडू, ११ भादव
रास्वपा सांसद गणेश पराजुली ने अपनी उम्मीदवारी वापस ले ली । उनके उम्मीदवारी वापस लेने के साथ ही उद्योग समिति सभापति में जनमत के अब्दुल खान सर्वसम्मत से चयनित हुए । प्रतिनिधि सभा के उद्योग तथा वाणिज्य और श्रम तथा उपभोक्ता हित समिति के सभापति में जनमत पार्टी के अब्दुल खान निर्वाचित हुए हैं । राष्ट्रीय स्वतन्त्र पार्टी के सांसद गणेश पराजुली ने अपनी उम्मीदवारी वापस ले ली । उसके बाद खान सर्वसम्मत निर्वाचित हुए । सत्तारुढ़ गठबन्धन और प्रमुख प्रतिपक्षी दल नेकपा एमाले के बीच संसदीय समिति के सभापति पद का बँटवारा हुआ था ।
दलीय सहमति के अनुसार प्रतिनिधिसभा के ९ विषयगत समिति में रविवार को ही सर्वसम्मत रुप से सभापति चयन हो चुका था । लेकिन उद्योग तथा वाणिज्य और श्रम तथा उपभोक्ता हित समिति के सभापति में रास्वपा के गणेश पराजुली ने उम्मीदवारी दे दी । इसलिए सोमवार निर्वाचन करना पड़ा ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *