Tue. Jun 16th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

बिराटनगर में सन टु ह्यूमन फाउंडेशन का तीन दिवसीय स्वास्थ्य शिविर 29 अगस्त से

 


माला मिश्रा कोशी प्रदेश नेपाल । सन टू ह्यूमन फाउंडेशन द्वारा देश-विदेश में 200 से अधिक शिविर का आयोजन के बाद पहली बार यह अद्भुत एवं अद्वितीय “नए दृष्टिकोण वाला शिविर” निशुल्क रूप से 29 अगस्त से तीन दिवसीय शिवर बिराटनगर के सिटी पार्टी पैलेश में प्रातः 6 से 8 बजे तक आयोजित होने जा रहा है । शिविर में प्राचीन ज्ञान एवं आधुनिक विज्ञान के समागम से शरीर को स्वस्थ, मन को आनंदित और चेतना की झलक के लिए सही आहार, सही व्यायाम, सही ध्यान के न केवल यूनिवर्सल सूत्र बताये जाएंगे, बल्कि उसके प्रयोग भी करवाये जायेंगे ।
शिविर में आपको सही कॉम्बिनेशन वाला एल्कलाइन नाश्ता भी करवाया जाता है जो आपके भीतर हर तरह के आवश्यक तत्वों की पूर्ति करके आपके ब्रेन की शक्तियों को जगाने में सहायक होता है। इस शिविर के सूत्रधार परम आलय जी इंदौर निवासी हैं और पूर्व उद्योगपति हैं जिनका एकमात्र उद्देश्य है इस पृथ्वी को सुन्दर बनाना और प्रक्तयेक चेतना को विकास की ओर उन्मुख करना। शिविर की तैयारी पूरी कर ली गई है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *