Sat. Jun 13th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

भारतीय महाबाणिज्य दूतावास ने आयोजित किएखेलकूद दिवस

 

जनकपुरधाम/मिश्रीलाल मधुकर। भारतीय बाणिज्य महादूतावास ने 24से27अगस्त तक वीरगंज में6खेलकूदआयोजित किए गए। इनडोर खेल बाणिज्य दूतावास में टेबुल टेनिस,वैडमिंटन,लेमन रेस,प्लाड़ंक चैलेंज तथा टग आफ वार सभी पांच खेल भारतीय बाणिज्य महादूतावास परिसर में आयोजित किए गये।वहीं टेनिस लाल तथा क्रिकेट खेल नारायणी रंगशाला में आयोजित किए गये थे।सभी खेल राष्ट्रीय खेल दिवस 29अगस्त को देखते हुए आयोजित किए गये थे। हाकी के महान खिलाड़ी मेजर ध्यानचंद के जयंती पर राष्ट्रीय खेलकूद दिवस मनाया जाता है।खेल प्रतियोगिता में 28खिलाड़ी भाग, लिए थे। टीममिल्खा सिंह,टीम विश्वनाथ आनंद,टीम सुनील क्षेत्री तथा टीम सचिन तेंदुलकर कुल चार टीम में सात -सात खिलाड़ियों को समाहित किया गया था।इस अवसर पर भारतीय बाणिज्य महादूतावास वीरगंज के बाणिज्य महादूत श्री नितेश कुमार ने कहा कि खेल कूद से शारीरिक तथा मानसिक विकास होता है। दूतावास के सभी कर्मचारियों ने “फिटइंडिया”का शपथ भी लिए। तीन स्वर्ण तथा तीन रजत विजेता मिल्खा सिंहटीम को “मेजर ध्यानचंद सिंह टाफी”प्रदान किए गये।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed