Sun. Aug 16th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

संसदीय समिति के सभापतियों ने ली शपथ

 

काठमांडू, ११ भादव
प्रतिनिधिसभा के विषयगत समिति के सभापतियों ने पद तथा गोपनियता की शपथ ली है । आज (सोमवार) सभामुख देवराज घिमिरे ने नवनिर्वाचित समिति सभापतियों को शपथ दिलाई है । बंटवारे के आधार में नेपाली कांग्रेस से राज्यव्यवस्था तथा सुशासन समिति में रामहरि खतिवडा, कृषि, सहकारी तथा प्राकृतिक स्रोत समिति में आरजु राणा देउवा, अर्थ समिति में सन्तोष चालिसे सभापति चुने गए हैं । नेकपा एमाले से सार्वनजिक लेखा समिति में ऋषिकेश पोखरेल और महिला तथा सामाजिक समिति में किरणकुमार साह सभापति चुने गए हंै । पूर्वाधार विकास समिति में राष्ट्रीय प्रजातन्त्र पार्टी के दीपक कुमार सिंह सभापति चुने गए हैं ।उद्योग तथा वाणिज्य और श्रम तथा उपभोक्ता हित समिति में जनमत पार्टीका अब्दुल खान सभापति चुने गए हैं । अन्तर्राष्ट्रीय सम्बन्ध और पर्यटन समिति के सभापति में जनता समाजवादी पार्टी नेपाल के राजकिशोर यादव सभापति चुने गए हैं । शिक्षा, स्वास्थ्य तथा सूचना प्रविधि समिति के सभापति में नेकपा (एकीकृत समाजवादी)के भानुभक्त जोशी निर्वाचित हुए हैं ।

यह भी पढें   मैं लम्बे समय तक यह खेल जारी नहीं रख पाऊंगा – मेसी

 

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com