Tue. Feb 11th, 2025

आज का पंचांग: आज दिनांक 31 अगस्त 2023 गुरुवार शुभसंवत् 2080

*नक्षत्रयोगशशिसूर्यनित्यम्,*
*तिथिवारलग्नं दिवसं नमामि।*
*आचार्यराधाकांतकृतं वै*
*करोतुपंचांगमिदं सुप्रभातम्।।*
????????????????????
ध्येयः सदा परिभवघ्नमभीष्टदोहं
तीर्थास्पदं शिवविरिंचिनुतं शरण्यम्।
भृत्यार्तिहं प्रणतपाल भवाब्धिपोतं
वन्दे महापुरुष ते चरणारविन्दम्।।
????????????????

*आज का पंचांग:-*
*आज दिनांक:-*
*31 अगस्त 2023 गुरुवार*
शुभसंवत् :- 2080
शाके:-1945
दक्षिणायन उत्तर गोल:
ऋतु:- *वर्षा*
माह:- शुद्ध श्रावण
पक्ष:- शुक्ल
तिथि:- *पूर्णिमा प्रातः 7:45 तक उपरांत भाद्र पद कृष्ण प्रतिपदा*
नक्षत्र :- *शतभिषा रात्रि 8:06 तक उपरांत पूर्वाभाद्रपद*
योग:- सुकर्मा रात्रि 8:22 तक उपरांत धृति,
करण:- वव ,
सूर्योदय :- प्रातः 05:43
सूर्यास्त : संध्या 06:17
सूर्य :- *रात्रौ 12:39 यावत मघा नक्षत्रे उपरांत पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्रे सिंह राशौ च सूर्य:*
चंद्रमा :- *कुंभ राशौ च चन्द्रः*

*आज का राहूकाल*
दोपहर :-1:30 बजे से 3:00 बजे तक
*अभिजीत मुहूर्त:-*
दोपहर 11:36 से 12:24 तक।
कोई भी नया और शुभ कार्य जिस कार्य से चिरकाल तक लाभ लेना हो ऐसे प्रत्येक कार्य को अभिजीत मुहूर्त में प्रारंभ करना चाहिए यह अभिजीत मुहूर्त सभी कार्यों के लिए शुभ होता है। वहीं राहुकाल में कोई भी शुभकार्य प्रारंभ नही करना चाहिए।
*दिशाशूलः-*
आज के दिन दक्षिण दिशा की यात्रा नहीं करना चाहिए यदि यात्रा करना ज्यादा आवश्यक हो तो दधि खाएं एवं दधि हल्दी चावल का चंदन लगा कर प्रस्थान करें।

*आज का पर्व त्यौहार, तिथि मुहूर्त व खास:-*
*आज रक्षाबंधन के दिन शिव पूजन अभिषेक, श्री गणेश अथर्वशीर्ष, देवी सूक्त का पाठ, सर्व दोष निवारक, उत्तम दांपत्य सुख, अखंड सुख सौभाग्य, उत्तम सन्तान सुख, सर्व सिद्धि दायक एवं सफल प्रसन्नता दायक होगा।*

*????दैनिक राशिफल????*

*????????देशे ग्रामे गृहे युद्धे सेवायां व्यवहारके।*
*नामराशेः प्रधानत्वं जन्मराशिं न चिन्तयेत्।।*
*आराकाशा विवाहोक्तम् यात्रायां ग्रहगोचरे। जन्मराशेः प्रधानत्वं नामराशिं न चिन्तयेत।।*????????

*????आज का दैनिक राशि फल:-????*

*मेष???? (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)*
आज का दिन भी अस्तव्यस्त रहने से मनोकामना अधूरी रह सकती है। आराकाशा के अनुसार मध्यान तक जोखिम वाले कार्यो से बचने का प्रयास करें अन्यथा परेशानी में पड़ सकते है। आज कार्य क्षेत्र पर किसी से ना उलझे पद एवं प्रतिष्ठा की हानि हो सकती है। सांसारिक गतिविधियों में व्यस्त रहने के कारण स्वयं की अनदेखी करनी पड़ेगी परन्तु इसके बदले धन लाभ होने से संतोष रहेगा। दोपहर बाद धर्म-कर्म में अधिक रुचि रहेगी धार्मिक कार्यक्रमो में उपस्थिति देंगे। घर के बुजुर्गो से नए अनुभव मिलेंगे। पत्नी संतान का सुख मिलेगा।

*वृष???? (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)*
रोजगार के क्षेत्र में किये जा रहे प्रयास आज फलीभूत होने से आर्थिक समस्याओं का समाधान होगा। आराकाशा के अनुसार सार्वजनिक  क्षेत्र से शुभ समाचार मिलने की संभावना है। बेरोजगार व्यक्तियों को भी रोजगार मिलने की सम्भावना बनेगी। आज आपसे बहस में कोई नहीं जीत पायेगा लेकिन बड़बोलेपन के कारण महिलाओं के सम्मान में कमी होगी। दिन के उत्तरार्ध में कार्य भार बढ़ने से कमर अथवा अन्य अंगों में दर्द की शिकायत रहेगी। पारिवारिक वातावरण मिला जुला रहेगा। यात्रा आज किसी न किसी रूप में लाभदायक सिद्ध होगी।

यह भी पढें   केजरीवाल ने दी बीजेपी को बधाई, कहा जनता का फैसला सर माथे पर

*मिथुन???? (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)*
आज का दिन मिला-जुला रहेगा। आराकाशा के अनुसार सेहत लगभग सामान्य रहेगी। आज कई दिनों से लटके किसी अनुबंध के आगे बढ़ने से धन लाभ की कामना अधूरी रहेगी। व्यवसाय के ऊपर अधिक ध्यान देने के बाद भी कार्य विलम्ब से पूर्ण होंगे लाभ के कई अवसर मिलेंगे परन्तु धनागम के लिए थोड़ी प्रतीक्षा करनी पड़ेगी। संध्या बाद आवश्यकता अनुसार धन की पूर्ति हो जाएगी। आज कार्य क्षेत्र पर आपकी लापरवाही के चलते अधिकारी वर्ग गर्म हो सकते है। स्टेशनरी अथवा प्रिंटिंग के कार्य से जुड़े जातको को आकस्मिक नए अनुबंध मिल सकते है। परिवार के लिए आप कुछ नया करेंगे।

*कर्क???? (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)*
आज आप कार्यो की भरमार रहने के कारण भ्रमित हो सकते है। आराकाशा के अनुसार
परिश्रम का उचित फल नहीं मिलेगा दोपहर तक कार्यो में व्यवधान आने से निराश रहेंगे परन्तु संध्या के समय किसी परिचित के सहयोग से लाभ होने से खर्च निकल जाएंगे। लेकिन संध्या का समय शारीरिक रूप से सावधानी बरतने का है आकस्मिक दुर्घटना अथवा किसी अशुभ समाचार के मिलने से मन परेशान होगा। सरकारी कार्य आज भी निरस्त करें। परिवार के प्रति अधिक भावनात्मक बनेंगे। आध्यात्म में रूचि होने पर भी समय नहीं दे पाएंगे। व्यसनों से दूर रहें।

*सिंह???? (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)*
आज के दिन भी ग्रह स्थिति घर बाहर उथल पुथल कराएगी में आपको घरेलु मामलो में विशेष सावधानी बरतने की आयवश्यक रहेगी। आराकाशा के अनुसार रूठने-मनाने में दिन का कुछ भाग व्यर्थ हो सकता है। बुजुर्ग वर्ग भी आज आपकी विचारधारा के विपरीत सोच रखेंगे जिससे तालमेल बैठाने में मुश्किल होगी। कार्य क्षेत्र पर अन्य व्यक्ति आपकी लाचारी का फायदा उठा सकता है। आज किसी के आगे समर्पण ना करें थोड़ा धैर्य रख मध्यान बाद की प्रतीक्षा करें परिस्थितियां सुधारने पर राहत मिलने लगेगी। आज बाहरी व्यक्ति से मन के भेद प्रकट ना करें। सेहत अकस्मात खराब हो सकती है।

*कन्या???? (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)*
आर्थिक दृष्टिकोण से आज का दिन पिछले कुछ दिनों से बेहतर रहेगा। आराकाशा के अनुसार
कार्य क्षेत्र से अतिरिक्त आय होगी। रुके हुए कार्य पूर्ण होने से भी धन के स्त्रोत्र बढ़ेंगे लेकिन आज हाथ खुला रहने से भविष्य में बड़े खर्च की योजना भी बनेगी। सामाजिक गतिविधियों में पूरा समय ना दे पाने से लोगो से दूरी बन सकती है। संध्या का समय पूर्वनियोजित रहेगा पर्यटन पार्टी की योजना बनाई जाएगी। उत्तम भोजन के साथ गृहस्थ का सुख मिलेगा। सन्तानो के ऊपर अतिरिक्त खर्च करना पड़ेगा। सेहत छोटी मोटी व्याधि को छोड़ सामान्य रहेगी।

यह भी पढें   रवि को हिरासत में लेने की मांग को लेकर पाटन हाई कोर्ट में निवेदन दर्ता

*तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)*
आपका आज का दिन मिश्रित फलदायी रहेगा। आराकाशा के अनुसार दिन के पहले भाग में आर्थिक दृष्टिकोण से संतुष्टि रहेगी। कार्य क्षेत्र पर बिक्री बढने से धन की आमद होगी। व्यक्तित्व का भी विकास होने से सामाजिक छवि बेहतर बनेगी। लेकिन धन हाथ मे आने के बाद दिमाग उटपटांग कामो में उलझेगा साथ ही कुछ समय के लिये पारिवारिक समस्याओं के कारण मन अशांत रहेगा। घर में किसी विवाद के बढ़ने की सम्भवना है। मौन दर्शक बनकर रहने में ही भलाई है। सेहत में थोड़ा बहुत बदलाव आ सकता है। अतिआवश्यक कार्य दोपहर बाद करना ही हितकर रहेगा।

*वृश्चिक???? (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)*
आज का दिन आंशिक शुभ रहेगा। पुरानी गलतियों या व्यवहार की कमी के कारण आज मन में ग्लानि रहेगी। आराकाशा के अनुसार
सेहत भी आज थोड़ी विपरीत रहने से मन की बहुप्रतीक्षित इच्छा अधूरी रह सकती है परन्तु आर्थिक दृष्टिकोण से दिन लाभदायक रहेगा। थोड़े परिश्रम से आशा से अधिक मुनाफा कमा सकते है इसके लिए कुछ अधिक परिश्रम की आवश्यकता रहेगी। आज शेयर सट्टे में निवेश शीघ्र लाभ देगा। पैतृक संपत्ति के कार्य अधूरे रह सकते है। घरेलू सुख सामान्य से उत्तम रहेगा। आज कही सुनी बातों पर विश्वास ना करें।

*धनु???? (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)*
आज दिन का पहला भाग आपकी आशाओं के विपरीत रहने वाला है। आराकाशा के अनुसार
आय की अपेक्षा खर्च अधिक रहने से धन की कमी अनुभव होगी महत्त्वपूर्ण कार्य को लेकर कीसी से कर्ज लेने की नौबत भी आ सकती है। आस-पडोसी की गलतियों को आज नजरअंदाज करें अन्यथा छोटी बात बड़ा विवाद खड़ा कर देगी। परिजनों की सहानुभूति मानसिक कमजोरी दूर करेगी। धार्मिक गतिविधियों में भी फिजूल खर्ची पर नियंत्रण रखें। अल्प धन लाभ होगा। मध्यान बाद स्थिति में सुधार तो आएगा लेकिन स्वभाव में लापरवाही भी बढ़ने से कोई खास लाभ नही उठा पाएंगे।

*मकर???? (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)*
आज के दिन कार्य क्षेत्र पर व्यस्तता अधिक रहेगी हाथ में लिए अनुबंध समय पर पूर्ण नहीं करने के कारण आलोचना हो सकती है। आराकाशा के अनुसार स्वभाव से भी आज ढीलापन रहने के कारण भागदौड़ वाले कार्यो से बचने का प्रयास करेंगे। लेकिन फिर भी आज कार्य क्षेत्र पर अधिकांश कार्य अपने ही बलबूते करना पड़ेगा। सहकारी कार्य लेट-लतीफी के कारण अधूरे रहेंगे। नयी योजनाओं को हाथ में लेने से पहले हानि-लाभ की समीक्षा करलें। संध्या के बाद आर्थिक  विषयो में सफलता मिलेगी। यात्रा पर्यटन की योजना बनेगी लेकिन आज टालना ही बेहतर रहेगा। सर, अथवा कमर से निचले भाग में समस्या बनने की सम्भवना है।

यह भी पढें   विकास–निर्माण के जो भी परियोजनाएं है उन्हें हम पूरा करके ही रहेंगे –प्रधानमंत्री ओली

*कुंभ???? (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)*
आज दिन के पूर्वार्ध में आपको परिश्रम के अनुसार फल ना मिलने से मानसिक पीड़ा हो सकती है। आराकाशा के अनुसार दिमाग में नए-नए विचार आने से किसी ठोस निर्णय लेने में परेशानी होगी। नई वस्तुओ की खरीददारी अथवा नये कार्य में निवेश आज ना करें। उत्तरार्ध के बाद स्थिति बेहतर होने लगेगी। धन की आमद होने से वित्तीय आयोजन कर पाएंगे। थोक के व्यवसायी आज निवेश कर सकते है आगे लाभ होगा। परिवार में किसी के बीमार होने से धन का व्यय भी रहेगा परन्तु शांति भी रहेगी।

*मीन???? (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)*
आज के दिन आप अधिक लापरवाह रहने के कारण हानि उठा सकते है। आराकाशा के अनुसार
प्रातः काल से ही यात्रा पर्यटन की योजना बनेगी कार्य क्षेत्र पर अधिक ध्यान देने के बाद भी अल्प लाभ से संतोष करना पड़ेगा। नौकरों के ऊपर ज्यादा विश्वास भी हानि का कारण बन सकता है। कार्य क्षेत्र पर चोरी जैसी गतिविधि अथवा आप पर आरोप लगाए जा सकते है सावधान रहे। वाणी में कठोरता रहने से घर में कलह होने की सम्भवना है। आर्थिक लेन-देन लिख कर ही करें। संध्या का समय थकान वाला रहेगा कोई नापसंद कार्य भी करना पड़ सकता है।
*“हे तिथि स्वामी, दिन स्वामी, योग स्वामी, नक्षत्र स्वामी आप पंचांग का पाठन करने वालों पर आराकाशा की विशेष प्रार्थना से अपनी कृपा दृष्टि बनाये रखना।”*

*आप सबके सभी मनोकामना पूर्णता और सर्व साफल्यता लिए महादेव से आराकाशा की विशेष प्रार्थना, और आपके सुखी जीवन की हार्दिक शुभकामना…*
*रक्षाबंधन का बंधन, सबको संपूर्ण सुरक्षा प्रदान कर सुख सौभाग्य प्रदान करे। उत्तम आयु आरोग्यता प्रदान करें। और सबके आंतरिक और बाहरी शत्रुओं, रोग व ऋण से मुक्ति प्रदान कर मान सम्मान और विजय प्रदान करें।*

*इस पर्व से भाई का बहन के प्रति और बहन का भाई के प्रति… प्रेम, समर्पण और सम्मान की भावना बनी रहे।*
*लक्ष्मी नारायण और महादेव भाई बहन में अटूट प्रेम पवित्र समर्पण, अनुपम त्याग एवं शुभद आशीष बनाए रखें।*

*सबके ऊपर श्री हरि विष्णु के साथ माता महालक्ष्मी के निरंतर शुभद आशीष के लिए आराकाशा कि विनम्र प्रार्थना….*
????????????????????
*सबकी संपूर्ण प्रसन्नता, उत्तम आयु आरोग्यता, सुख सौभाग्य, संतति संतान जीवन जीवन भर बने रहने के लिए रक्षा बंधन की हार्दिक शुभकामना…!!*
????????????????????
*✒✍???? ✒✍????*
*हरि ॐ गुरु देव*

ज्योतिषाचार्य आचार्य राधाकान्त शास्त्री*
*?शुभम बिहार यज्ञ ज्योतिष आश्रम?*
*सहायक संस्कृत शिक्षक:- राजकीय कृत युगल प्रसाद उच्चतर माध्यमिक विद्यालय भैसही, चनपटिया,बेतिया बिहार*
*व्हाट्सअप एवं संपर्क:-*
*9934428775*
*9431093636*

*वार्तालाप संपर्क समय:- प्रातः 5 बजे से 8 बजे तक एवं सायं 4 बजे से रात्रि 10 बजे तक।*
*!!भवेत् सर्वेषां शुभ मंगलम्!!*

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com
%d bloggers like this: