Tue. Nov 3rd, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

नेपाल में धर्मांतरण चिंता का बिषय:- पिंकी महासेठ

 

जनकपुरधाम/ मिश्रीलाल मधुकर। नेपाल में धर्मांतरण चिंता का बिषय हैं। समय पर इसे नहीं रोका गया तो आगामी बर्षो में नेपाल में हिन्दू की आबादी आधी हो जाएगी।उपयुक्त बातें हिन्दू परिषद नेपाल के केन्द्रीय उपाध्यक्ष सह नेपाल को लागि नेपाली पार्टी के उपाध्यक्ष पिंकी महासेठ ने कही है। उन्होंने आगे कहा कि हिन्दू परिषद नेपाल पिछले कई वर्षों सेदेश पैमाना पर धर्मांतरण रोकने तथा सनातन धर्म की रक्षा के लिए काम कर रहा है । नेपाल को लागिनेपाली पार्टी का उद्देश्य भी सनातन धर्म तथा संस्कृति की रक्षा करना हीहै। इसलिए इस पार्टी का गठन किया गया है।पिंकी महासेठ ने आगे कहा कि नेपाल में गाय राष्ट्रीय पशु है लेकिन विदेशी शक्ति की आड़ में पिछले दिनो गाय काटकर सामूहिक रुप से खुली तौर पर गाय के मांस खाना नेपाल के 80प्रतिशत हिन्दूओं के लिए चुनौती है।ऐसे बिधर्मी के खिलाफ सरकार सख्त कार्रवाई करें।विदेशी एन.जी.ओ.की आड़ में नेपाल के हिमाली, पहाड़ी क्षेत्रों में गरीब नेपाली को शिक्षा, स्वास्थ्य में मदद कर इसाई बना रहे हैं।वही लव जिहाद, रोहिंग्या, बंग्लादेशी मुसलमान की घुसपैठ से भी मुस्लिम की आबादी बढ़ रही है।आज नेपाल में दो हजार से अधिक चर्चा तथा मदरसा का निर्माण हो रहा है।यह क्रम जारी है । सरकार वोट के लिए तुष्टिकरण कर रही है।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com