Sun. Jun 7th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

एशिया कप –भारत ने दिया पाकिस्तान को २६७ रन का लक्ष्य

 

काठमांडू, १६ भादव
एशिया कप के दूसरे मैच में आज भारत और पाकिस्तान के बीच खेला गया । भारत ने टॉस जितकर पहले बैटिंग की । ४.२ ओवर बैटिंग करने के बाद बारिश के कारण खेल को रोक दिया गया है । ४.२ ओवर में भारत ने १५ रन बनाए थे ।
बारिश की वजह से बीच बीच में खेल को रोक दिया जा रहा था । भारत ने पाकिस्तान को २६७ रन का लक्ष्य दिया है । पहले बैटिंग करते हुए भारत ने ४८.५ ओवर में सभी विकेट खोकर २६६ रन बनाए ।
भारत के लिए हार्दिक पाण्डेया ने ८७ और इशान किसान ने ८२ रन बनाए । पाकिस्तान के साहिन शाह अफ्रिदी ने ४ तथा नसिम शाह और हरिस रउफ ने समान ३–३ विकेट लिए
कमजोर शुरुआत हुई भारत की । रोहित शर्मा ११, शुभमन गिल १० और विराट कोहली ने केवल ४ रन बनाया था । इसी तरह श्रेयस एयर ने १४, रविन्द्र जडेजा ने १४, जसप्रित बुम्राह ने १६, कुलदिप यादव ने ४ और शार्दुल ठाकुर ने ३ रन बनाए ।

यह भी पढें   आज का पंचांग: आज दिनांक 7 जून 2026 रविवार शुभसंवत् 2083

 

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *