Wed. Sep 23rd, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

नेपाल एपीएफ स्कूल के लिए ४.८६३ करोड़ का भारतीय सहयोग

 

DSC_1432 (2) श्वेता दीप्ति,११ जुलाई २०१४ । भारतीय राजदूत रण्जीत राय ने नेपाल एपीएफ स्कूल काठमान्डू में आयोजित एक बृहत कार्यक्रम में भारत के सहयोग से निर्मित होने वाले एपीएफ स्कूल के छात्रावास का शिलान्यास किया ।

सन् २००६ में नेपाल एपीएफ स्कूल की स्थापना हुई थी । यह स्कूल  कीर्तिपुर नगरपालिका के चम्पादेवी गाविस में अवस्थित है । विद्यालय में महिला छात्रावास नहीं होने के कारण दूर से आने वाली छात्राओं को असुविधा होती थी । भारत सरकार के ४.८६३ करोड़ के आर्थिक सहयोग से निर्माण होने वाले इस छात्रावास से २०० से ज्यादा बालिकाओं को लाभ मिलेगा और उनके शैक्षिक स्थिति में सुधार होगी । इस विद्यालय को भारतीय राजदूतावास ने एक स्कूल बस भी उपहारस्वरूप दिया है ।

यह भी पढें   पुलों की मजबूत नींव पर एक महत्वपूर्ण पुस्तक: भोटेकोशी बाढ़ के संदर्भ में विशेष प्रासंगिकता : तानुकलाल यादव द्वारा लिखित

कार्यक्रम में भारतीय राजदूत ने यह आशा व्यक्त की कि इससे बालिकाओं को सुविधा मिलेगी और भारत–नेपाल आर्थिक सहयोग कार्यक्रम के अन्तर्गत संचालित विभिन्न शैक्षिक विकास परियोजना से नेपाल की जनता की समृद्धि में योगदान मिलेगा ।
DSC_1450 (2)
इस परियोजना के अतिरिक्त भारत के सहयोग में काठमान्डू जिला मे चार परियोजना सम्पन्न हो चुकी है और ४९.२९ करोड़ ने. रु. की परियोजनाओं का कार्य जारी है । भारत  ३३ स्कूल बस, ३ मेडिकल भैन भी इस जिला को प्रदान कर चुका है । इसके अतिरिक्त १६० करोड़ ने. रु. की अनुमानित लागत में भारत ने ट्रमा सेन्टर का भी निर्माण किया है ।

यह भी पढें   प्रकृति का प्रहार और दक्षिण एशिया के भविष्य पर मंडराता जल संकट! : डॉ.श्वेता दीप्ति

नेपाल के विकास को ध्यान में रखते हुए सम्भाव्य सम्पूर्ण सहयोग देने के लिए भारत तत्पर है । भारत नेपाल आर्थिक सहयोग के अन्तर्गत संचालन होने वाले परियोजना में नेपाल के लगभग सभी जिलों को समेट कर शिक्षा, स्वास्थ्य तथा पूर्वाधार विकास के लिए कार्यान्वयन होने वाली ४७५ से भी ज्यादा परियोजनाओं को कार्यान्वित किया जा रहा है  जिसमें ६५०० करोड़ से भी ज्यादा लागत  की राशि लगने का अनुमान है । इन विकास परियोजनाओं को स्थानीय आवश्यकतानुसार नेपाल सरकार की साझेदारी में संचालित किया जा रहा है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com