नेपाली संस्कृति को विश्व बजार में ब्रान्डिङ करना होगा – मन्त्री किराती
काठमांडू, २१ भादव संस्कृति, पर्यटन तथा नागरिक उड्डयनमन्त्री सुदन किराती ने कहा है कि नेपाली संस्कृति को विश्व बजार में ‘ब्रान्डिङ’ करना पड़ेगा । खेमराज गुरुङ ट्रष्ट द्वारा ‘सम्मान तथा पुरस्कार वितरण’ कार्यक्रम किया गया । नेपाल की संस्कृति और प्रकृति हीरा तथा सोना है इसलिए नेपाल को विश्व बजार में ‘ब्रान्डिङ’ करना चाहिए ।
मन्त्री किराती ने कहा कि नेपाल प्राकृतिक, धार्मिक और सांस्कृतिक रूप में धनी, बडा और सुन्दर है । संसार का सबसे ऊँचा सगरमाथा, गौतम बुद्ध, पशुपतिनाथ, हिमाल, पहाड, तराई, विभिन्न पहिरन, भाषा, संस्कृति ही नेपाली की मौलिकता है । उन्होंने संसार की जनता को नेपाल की संस्कृति, परम्परा, प्रकृति प्रति आकर्षित करने के लिए ही नेपाल पर्यटन के क्षेत्र से प्रकृति और संस्कृति को दिखाकर ज्याद से ज्यादा विदेशी मुद्रा आर्जन कर सकने की अवस्था का भी उल्लेख किया ।


