Fri. Jul 31st, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

काठमांडू –१६ के वडाध्यक्ष रिजाल का निधन, पार्थिव शरीर को श्रद्धाञ्जली के लिए राष्ट्रीय सभागृह में रखा जाएगा 

 

काठमांडू, २१ भादव काठमांडू महानगरपालिका –१६ के वडाध्यक्ष मुकुन्द रिजाल का निधन हो गया है । रिजाल का कुछ दिनों से ग्राण्डी अस्पताल में ईलाज चल रहा था । वो डेंगु संक्रमित थे । उपचार के ही क्रम में रिजाल की आज सुबह देहांत हो गया है ।
वो पिछले पाँच दिन से अस्पताल में भर्ना थे । उन्हें निमोनिया की भी समस्या हो गई थी उसका भी ईलाज किया जा रहा था । गत स्थानीय तह के निर्वाचन में रिजाल नेपाली कांग्रेस की ओर से निर्वाचित हुए थे । वो नेपाली कांग्रेस क्षेत्र नम्बर ७ के सभापति भी थे ।
महानगरपालिका ने राष्ट्रीय सभागृह में सुबह ११ बजे रिजाल के प्रति श्रद्धाञ्जली अर्पण करने का भी कार्यक्रम रखा है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com