विराटनगर में ऐतिहासिक रथ यात्रा गुरुवार को तीन बजे निकलेगी , लाखो श्रद्धालु करेंगे अवलोकन

माला मिश्रा, वरीय संवाददाता कोशी प्रदेश नेपाल । कृष्ण जन्माष्टमी के दूसरे दिन ऐतिहासिक रथयात्रा बिराटनगर में लगभग तीन बजे निकाला जाएगा । बिराटनगर के तिनपैनी चौक स्थित राधकृष्ण मंदिर से विधि पूर्वक पूजा अर्चना के बाद कृष्ण राधा का युगल जोड़ी सहित निकला रथ यात्रा बिराटनगर के मेन रोड , धरान रोड होते पुनः मंदिर पहुचेगा । रथ तानने के लिए रथ के दोनो ओर 75 मीटर का डोरी रहेगा । रथ के आगे पीछे गाजा बाजा के साथ विभिन्न झांकी रहेगा । ऐतिहासिक रथ यात्रा का सफल संचालन में बिभिन्न कमिटी उप समिति का स्वयंसेवक रहेंगे । बिराटनगर के 43 जगहों श्रद्धालु के दर्शन हुते रथ का ठहराव का व्यवस्था किया गया है । इस मौके पर बिभिन्न संस्था संस्था स्टॉल लगाकर श्रद्धालुओ के सेवा करेंगे जिसकी तैयारी कर ली गई है । आयोजक के अनुसार ऐतिहासिक रथयात्रा में नेपाल के विभिन्न शहरों के अलावा विहार से भी श्रद्धालु पहुचे है जिसका तादाद लाखों में रहता है । रथ यात्रा में सुरक्षा का पुख्ता व्यवस्था रहता है । पांच हजार सुकरक्षकर्मी तैनात रहेंगे । सिसिटीभी जगह जगह रखे गए है जिससे मनरेटिंग किया जाता है । चौक चौराहा सहित रथ यात्रा में सादा पोषाक में पुलिस कर्मी तैनात रहते है । आयोजक कमिटी के नंदकिशोर राठी अनुसार रथयात्रा को पुनः मंदिर पहुचने में 9 किलोमीटर की दूरी तय कर लगभग पांच घंटा का समय लगता है । मोरंग पुलिस रथयात्रा शान्तिपूर्वक सम्पन्न हो इसके लिए गाइडलाइन भी जारी किया है ।

