Wed. Jun 10th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

राष्ट्रीय एकता अभियान द्वारा चीनी राजदूत विरुद्ध प्रदर्शन

 

काठमांडू, २१ भादव । राष्ट्रीय एकता अभियान आज काठमांडू स्थित चीनी दूतावास के आगे प्रदर्शन किया है । चीनी राजदूत नेपाल के आन्तरिक मामला में हस्तक्षेप करने के विरोध में इस अभियान ने प्रदर्शन की है ।
अभियान के अध्यक्ष विनय यादव की अगुवाई में आयोजित इस प्रदर्शन में चीनी राजदूत को वापस ले जाएं, ऋणजाल नहीं चाहिए, आंतरिक मामला में हस्तक्षेप बन्द कर, चीनी विस्तारवाद मुर्दावाद, राष्ट्रीय एकता अभियान जिन्दावाद आदि का नारा लगाया गया था ।
प्रदर्शन में मधेश सम्पर्क समिति के संयोजक बिनोद सिंह, अभियान के महासचिव डा. प्रभात कुशवाहा, विद्यार्थी परिषद के पप्पु यादव, युवा नेता धीरज गिरी, अभियानी शिव पासवान, गणेश कुमार सिंह की भी सहभागिता थी ।
अध्यक्ष यादव के अनुसार चीनी दूतावास अनाप शनाप बोलकर नेपाल–भारत सम्बन्ध पर प्रहार कर रही है और ये राजदूत के मर्यादा विपरीत काम है । सरकार कूटनीतिक प्रकृया द्वारा इस तरह की गतिविधियों पर रोक लगाना चाहिए । ‘चीन ने खासा नाका एकतर्फी घोषणा करके बंद कर हमें दुःख दिया है,लेकिन चीन पर हमारी निर्भरता कम होने के कारण खास फरक नहीं पडा । यादव ने कहा कि ‘भारत ने हमे जब चाहिए, नेपाल को खाद्यान्न दिया है, बिजली दिया है । खाद्यान्न और ऊर्जा सुरक्षा देश के लिए अत्यन्त संवेदनशील विषय है ।’ चीन के ऐसे गतिविधियों के प्रति नेपाल को सावधान और सचेत रहना आवश्यक है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *