दिल्ली में विश्व नेताओं का जमघट
काठमांडू, २२ भादव भारत में होने जा रही जी–२० शिखर सम्मेलन को लेकर देश की राजधानी दिल्ली में जोरशोर से तैयारियां चल रही हैं । इस सम्मेलन के लिए मेहमानों के आने का सिलसिला भी अब शुरू हो चुका है । ९–१० सितंबर को नई दिल्ली में दुनियाभर के शक्तिशाली देशों के नेता जुटेंगे । विश्व के शक्तिशाली नेता भारत की मेजबानी में जी–२० समिट के मंच पर इकट्ठे होंगे । अमेरिका,मॉरीशस के पीएम प्रवीण कुमार जगन्नाथ के साथ ही अन्य कई मेहमान कल (गुरुवार) ७ सितंबर को ही दिल्ली पहुंच गए हैं । बहुत मेहमानों का इंतजार किया जा रहा था जिसमें से एक हैं अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन । राजधानी दिल्ली में अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन आज शाम (८ सितंबर) को पहुंच गए हैं । जो बाइडेन को पहले ७ सितंबर को ही दिल्ली पहुंचना था । आज शाम जो बाइडन और भारतीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के बीच मुलाकात हुई । प्रधानमंत्री कार्यालय ने कहा है कि भारत और अमेरिका के बीच संबंध और गहरे होंगे । और बहुत से मुद्दों पर अभी बात करनी बांकी है । ये पहला अवसर है जब अमेरिका के राष्ट्रपति सीधे प्रधानमंत्री के सरकारी आवास में पहुँचे और वहाँ दोनों के बीच मुलाकात हुई । इसी तरह चीन के प्रधानमंत्री ली क्यान, इंडोनेशिया के राष्ट्रपति जो को वीडोडो, तुर्की के राष्ट्रपति एरदोगन पहुँच चुके हैं । ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक भी जी –२० शिखर सम्मेलन में भाग लेने आ पहुँचे हैं ।
जी–२० शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेने के लिए रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग नहीं आ रहे हैं.

