शुरु हो चुका है जी–२० सम्मेलन
काठमांडू, २३ भादव भारत के दिल्ली में आज से जी–२० सम्मेलन शुरु हो गया है । इस सम्मेलन में अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन, बेलायती प्रधानमन्त्री ऋषि सुनक, अर्जेन्टिना के राष्ट्रपति सहित अन्य १७ देश के प्रमुख तथा प्रतिनिधियों की सहभागिता है । दो दिवसीय यह सम्मेलन ९ और १० सितंबर को सञ्चालन किया जा रहा है । आज सम्मेलन का पहले दिन २० देश क नेता एक ही मंच पर है । २० देश के प्रमुख एक जगह पर बैठकर विश्व के वर्तमान और भविष्य के बारे में चर्चा करेंगे । इस सम्मेलन में भाग लेने वाले देश के प्रतिनिधियों का आना ७ सितंबर से ही शुरु हो चुका था । सबके साथ भारतीय प्रधानमंत्री बहुत ही गर्मजोशी से मिल रहे हैं । बहुत सी समस्याओं के साथ ही विश्व जो कोरोना महामारी से लड रहा है, या जलवायु परिवर्तन, को लेकर बातें आ रही है इन समस्याओं पर भी बात की जाएगी । विश्व आर्थिक संकट से कैसे उबडे ? इस विषय पर भी चर्चा की जाएगी ।
जी–२० में अस्ट्रेलिया, अर्जेन्टिना, ब्राजिल, क्यानडा, चीन, फ्रान्स, जर्मनी, भारत, इण्डोनेसिया, इटली, जपान, मेक्सिको, रुस, साउदी अरब, दक्षिण अफ्रिका, दक्षिण कोरिया, टर्की, युनाइटेड किंगडम, संयुक्त राज्य अमेरिका आबद्ध हैं ।

