Sun. Sep 20th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

अब नेपाली कांग्रेस के नेतृत्व में सरकार बनना चाहिएः डा. कोइराला

 
शेखर कोइराला, फाईल तस्वीर

चितवन, ९ सितम्बर । नेपाली कांग्रेस के नेता डा. शेखर कोइराला ने कहा है कि अब नेपाली कांग्रेस के नेतृत्व में सरकार बनना चाहिए । नेपाली कांग्रेस चितवन की जिला सम्मेलन उद्घाटन करते हुए उन्होंने ऐसा कहा है । उनका कहना है कि संसद् में सबसे अधिक सिट नेपाली कांग्रेस की ही है, इसीलिए कांग्रेस नेतृत्व में सरकार निर्माण होना ही प्राकृतिक है ।
कार्यक्रम को सम्बोधन करते हुए डा. कोइराला ने कहा– ‘हमारे पास ९० सिट है, सरकार में ९ मन्त्री भी हैं, किसी को लग सकता है कि मन्त्री काम कर रहे हैं, किसी को लग रहा होग कि कुछ भी काम नहीं कर रहे हैं, लेकिन मुझे लगता है कि संसदीय प्रणाली में प्रधानमन्त्री के अलवा अन्य मन्त्रियों का कोई भी रोल नहीं होता ।’ उन्होंने आगे कहा–‘मन्त्रिपरिषद् में प्रधानमन्त्री और मुख्यमन्त्री मिलकर होनेवाला निर्णय ही अन्तिम निर्णय होता है । इसीलिए अब कांग्रेस नेतृत्व में सरकार निर्माण होना चाहिए, तब ही हम लोग आगे बढ़ सकते हैं ।’
डा. कोइराला का मानना है कि देश में राजनीतिक, आर्थिक, सामाजिक, सांस्कृतिक, धार्मिक, कुटनीतिक चारो ओर अराजकता है । उनका मानना है कि ऐसी परिस्थिति को नियन्त्रण में लेने के लिए भी कांग्रेस नेतृत्व में सरकार आवश्यक है । उन्होंने यह भी कहा है कि वर्तमान निर्वाचन प्रणाली से किसी भी एक पार्टी की बहुमत होने की संभावना नहीं है, इसीलिए प्रत्यक्ष निर्वाचन प्रणाली को ही पुनः कायम करना होगा ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com