Mon. Jul 6th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

सर्लाही के मलंगवा में निषेधाज्ञा

 

काठमांडू, २३ भादव जिला प्रशासन कार्यालय सर्लाही ने सदरमुकाम मलंगवा क्षेत्र में कफ्र्यू लगाने का आदेश जारी किया है । कृष्णा अष्टमी के मूर्ति विसर्जन के क्रम में दो समुदाय के बीच उत्पन्न तनाव बढने नहीं देने को लेकर शनिवार अपरान्ह ५ बजे से रविवार की सुबह ८ बजे तक के लिए कफ्र्यू लगाने का आदेश जारी किया गया है । इसकी जानकारी सहायक प्रमुख जिला अधिकारी ने दी है ।
शुक्रवार की शाम को कृष्ण जन्माष्टमी की मूर्ति विसर्जन के क्रम में मलंगवा के पुराने बसपार्क क्षेत्र में दोनों समुदायों के झडप हुई थी ।
झडप नियन्त्रण के लिए प्रहरी ने अश्रुगैस और हवाई फायर भी किए थे । शनिवार के दिन भी झडप की घटना हुई और ऐसा लगा कि कहीं रात के समय ये बढ न जाए इसलिए पूर्वसावधानी को अपनाते हुए कफ्र्यू लगाने का आदेश दिया गया ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *