नेयमार ने अन्तर्राष्ट्रीय फुटबॉल से संन्यास लेने की घोषणा की
काठमांडू, आषाढ़ २२ – ब्राजील के स्टार नेयमार जुनियर ने अन्तर्राष्ट्रीय फुटबॉल से संन्यास लेने की घोषणा की है ।
फीफा विश्वकप २०२६ के अंतिम–१६ में नॉर्वे से २–१ से पराजित होने के बाद ब्राजील बाहर हो गया है । इस हार के तुरंत बाद फरवार्ड नेयमार ने निर्णय किया कि वो अन्तर्राष्ट्रीय करियर को विश्राम देंगे । अमेरिका के न्यू जर्सी स्टेडियम में नेयमार ने ब्राजील के लिए शांत्वना गोल किया था । इंजरी टाइम में पेनल्टी के माध्यम से प्रतियोगिता में एक मात्र गोल हुआ था । नेयमार ने चार फीफा विश्वकप खेलें हैं । जारी विश्वकप में वो पूर्ण रुप से फीट नहीं होने के कारण केवल दो खेल में वैकल्पिक खिलाड़ी के रूप में मैदान पर उतरे थे ।
नेयमार ब्राजील राष्ट्रिय पुरुष टीम के लिए सर्वाधिक गोल करने वाले खिलाड़ी हैं । सन् २०१० में सिनियर टीम से डेब्यू करने वाले ३४ वर्षीय नेयमार ने ब्राजील के लिए १२९ खेल में ८० गोल किए हैं ।
ब्राजील के हार के बाद भावुक हुए नेयमार ने कहा कि ‘मैंने प्रयास किया, बहुत प्रयास किया । मेरी यात्रा इसी स्टेडियम से शुरु हुई थी और यही आकर अंत हुआ । अब सबकुछ समाप्त हो गया ।


