अली खामेनी की अन्त्येष्टि सभा में नहीं दिखे मोज्तबा
काठमांडू, आषाढ़ २२ – अली खामेनी के निधन के बाद उनके अंतिम संस्कार की प्रक्रिया शुरू हो गई है । रविवार को राजधानी तेहरान में आयोजित शोक सभा में हजारों नागरिकों और सरकार के उच्च अधिकारियों ने भाग लिया।
इस शोक सभा में खामेनी के अन्य तीन बेटे—मसूद, मोस्तफा और मेइशम—के साथ–साथ राष्ट्रपति मसूद पेजशकियान और रिवोल्यूशनरी गार्ड के प्रमुख अहमद वाहिदी भी शामिल हुए थे ।
लेकिन इरान के नए सर्वोच्च नेता मोज्तबा खामेनी अपने पिता की अन्त्येष्टि सभा में नहीं देखे गए । गत मार्च महीने की शुरु में ही वे नए सर्वोच्च नेता नियुक्त हुए लेकिन मोज्तबा सार्वजनिक रूप में कहीं भी दिखाई नहीं देते हैं ।
वैसे कुछ अफवाहें पहले से ही चल रही हैं कि पिता की जान लेने वाले अमेरिका और इजराइल द्वारा किए गए हवाई हमले में वो घायल हो गए हैं । इस बात को सार्वजनिक नहीं किया गया है ।
इस अन्त्येष्टि सभा में कम से कम १३ देशों ने तेहरान में हो रहे अली खामेनी के अंतिम संस्कार कार्यक्रम में अपनी भागीदारी वापस ले ली है या अपने प्रतिनिधिमंडल का स्तर घटा दिया है ।

