Mon. Oct 12th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

सांस्कृतिक जनमत संघके संयोजक में संतोषराज सहनी को किये गये नियुक्त

 

जनकपुरधाम/मिश्रीलाल मधुकर। जनमत पार्टी के केन्द्रीय अध्यक्ष डा.सी.के.राउत के प्रमुख आतिथ्य में काठमांडू के बानेश्वर स्थित फूडलैंड में जनमत पार्टी के सांस्कृतिक जनमत संघ के केन्द्रीय समिति का गठन किया गया। संतोष राज सहनी को संयोजक नियुक्त किया गया है।इसी तरह सह संयोजक में सेलिना कुंबर, सचिन पटेल,अरूण कांत यादव, सचिव बिंदेप्रसाद साह,सह सचिव में नीतू पटेल,विमल साह,राम नरेश सहनी तथा कोषाध्यक्ष में तनुजा चौरसिया नियुक्त किए गए हैं। इस दौरान पार्टी के केन्द्रीय सचिव तथा मधेश‌प्रदेश सभा सांसद संजय यादव, कोषाध्यक्ष सुरेंद्र नारायण यादव, राष्ट्रीय प्रवक्ता डा.शरद सिंह यादव, चिकित्सक जनमत संघ का केन्द्रीय संयोजक डा.सी.के.सिंह,आर.के.सिंह,सरिता श्री ज्ञवाली सहित कई नेता मौजूद थे। सौ से अधिक लोगों ने विभिन्न पार्टियों को परित्याग कर जनमत पार्टी की सदस्यता ग्रहण कीं।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com