डडेल्धुरा में युवती के साथ हुआ सामूहिक बलात्कार, ३ आरोपी हुए गिरफ्तार
काठमांडू, ४ असोज – डडेल्धुरा में एक युवती से सामूहिक बलात्कार करने के आरोप में प्रहरी ने तीन लोगों को गिरफ्तार किया है ।
गिरफ्तार होने वालों में भागेश्वर गाँवपालिका–३ के २२ से लेकर २८ वर्ष के युवा हैं । उनलोगों के ही साथ एक और १८ वर्ष का लड़का है जो अभी फरार है । उसकी तलाश जारी है ।
२० वर्षीया एक युवती के साथ अलग अलग समय और स्थान में सामूहिक बलात्कार करने के आरोप में उन्हें गिरफ्तार करने की जानकारी प्रहरी ने दी है । डडेल्धुरा प्रहरी के अनुसार गिरफ्तार हुए आरोपी पर गत वैशाख ५ गते नानिगाड खोला में तथा गत वैशाख १२ गते की शाम को डेका में रहे एक गोठ में ले जाकर युवाती का बलात्कार किया गया । युवती ने शिकायत दर्ज की है । घटना के बारे में और विस्तृत जानकारी के लिए प्रहरी द्वारा अनुसन्धान किया जा रहा है ।

