अंतर्राष्ट्रीय लेखक मिलन शिविर में प्रो० वर्णवाल सम्मानित

जनकपुरधाम/मिश्रीलाल मधुकर । पूर्वोत्तर हिन्दी अकादमी, शिलांग के तत्त्वावधान में होटल राजदरबार, जनकपुर धाम में अंतर्राष्ट्रीय लेखक मिलन शिविर जो दि: 22 सितंबर से 24 सितंबर, 2023 को आयोजित हुई जिसमें मधुबनी, मिथिला, बिहार के पूर्व प्राचार्य, कवि-साहित्यकार प्रो. शुभ कुमार वर्णवाल को इनकी दीर्घकालीन हिन्दी सेवा के सम्मानार्थ ‘उर्मि कृष्ण हिन्दी सेवी सम्मान 2023’ से सम्मानित किया गया। प्रो. वर्णवाल के अंतर्राष्ट्रीय लेखक मिलन शिविर के प्रेम एवं सद्भावना मंच पर सम्मानित होने पर मधुबनी जिला के साहित्यकारों ने हर्ष व्यक्त किया है।
हर्ष व्यक्त करने वालों में स्वचालित कविगोष्ठी के संयोजक भाषाविद्, राष्ट्रीय चिंतक, प्रो० जे. पी. सिंह, सह संयोजक उदय जायसवाल, प्रो० नरेन्द्र नारायण सिंह निराला, रामेश्वर निशांत, ज्योति रमण झा ‘बाबा’, सुभेश चन्द्र झा, डा० लाल बाबू साह, प्रो० इश्तियाक अहमद, विनयानंद झा, भोलानंद झा, डॉ. वीरेन्द्र झा, रेवती रमण झा, गोपाल झा अभिषेक, डॉ. रानी झा, डॉ. चन्दना दत्त, डाॅ. तृप्ति कुमारी, डाॅ. संगीता वर्णवाल, सुभाष चंद्र झा सिनेही, आनन्द मोहन झा, अरविन्द प्रसाद, दयाशंकर मिथिलांचली, डाॅ. वंशीधर मिश्र, डॉ० विनय विश्वबंधु, ऋषि देव सिंह, डॉ० बिजय शंकर पासवान, दयानंद झा, झौली पासवान, प्रीतम कुमार निषाद, अजित आजाद, दिलीप कुमार झा, राजेश पांडेय, राणा ब्रजेश, डॉ० श्याम कुमार ठाकुर, प्रभाष कुमार पाठक, डॉ० संजीव शमा, डाॅ० अनिल ठाकुर, गौरी शंकर साह, डाॅ. राम दयाल यादव, डाॅ. श्याम बालक यादव आदि हैं।




