Sat. Jun 6th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

गौ हत्या के विरोध में शुक्रवार को होगी विरोध रैली

 

जनकपुरधाम/मिश्रीलाल मधुकर। नेपाल में खुलेआम गौ हत्या के विरोध में 29सितंबर को जनकपुरधाम में वृहत विरोध रैली का आयोजन किया जाएगा। बुधवार को जानकी मंदिर के उतराधिकारी महंत ने पत्रकार सम्मेलन कर जानकारी दी है। उन्होंने कहा कि शास्त्रों के मुताबिक 33कोटि देवता का वास गाय में होता है। नेपाल में 84प्रतिशत हिन्दू है। गाय राष्ट्रीय जानवर है। फिर भी सरकार मौन है। इसलिए विश्व हिन्दू परिषद की अगुवाई में विरोध रैली में सनातन के बिभिन्न संघ -संस्था की सहभागिता रहेगी।इधर जिला प्रशासन धनुषा ने जानकी मंदिर में विरोध रैली करने पर रोक लगा दी है। लेकिन जानकी मंदिर के उत्तराधिकारी महंत राम रोशन दास बैष्णव ने कहा है कि शांति पूर्वक बिरोध रैली जानकी मंदिर के परिसर में ही आयोजित की जाएगी।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *