Mon. Apr 27th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

आज से पितृ तर्पण शुरू

 

जनकपुरधाम/मिश्रीलाल मधुकर। शुक्रवार से पितृ तर्पण शुरू हुआ है।अपने पितरों के मृत आत्मा की शांति के लिए किये जाने वाले पितृ तर्पण करने के लिए नेपाल तथा भारत से हजारों की संख्या में जनकपुरधाम पहुंचे हैं। जनकपुरधाम के गंगा सागर सरोवर में अधिक संख्या में लोग तर्पण करते हैं।इसके अलावा,रत्न सागर, अग्नि कुण्ड, विहार कुंड, नोचा पोखर आदि में लोग तर्पण करते हैं।आज सूर्य देवता को पितृतर्पण करने को पंडित ने संकल्प दिलाया। शनिवार (परिवा)से पितृ तर्पण की शुरुआत होगी। पंद्रह दिनों तक पितरों को जल दिया जाएगा।भारत विहार के गया में पितृ तर्पण का विशेष महत्व है। दुनिया भर के हिंदू अपने पितरों को पिंड दान हेतु यहां पहुंचते हैं। बिष्णु पाद मंदिर तथा फल्गु नदी का विशेष महत्व है।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *