Sat. Apr 18th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

गौ हत्या के विरोध में हजारों हिन्दू सड़क पर उतरे

 

जनकपुरधाम, मिश्रीलाल मधुकर। जनकपुरधाम में शुक्रवार कोजानकी मंदिर से दिन के एक बजे गौ हत्या के बिरोध विशाल विरोध रैली निकाली गयी।इस रैली में गौ हत्यारा को फांसी दो , मुख्यमंत्री मुर्दाबाद जैसे नारा भी सहभागी लगा रहे थे। विश्व हिन्दू परिषद , हिन्दू सेना, पतंजलि योग के कार्यकर्ता ,राम युवा कमिटी, महावीर युवा कमिटी सहित कई संघ, संगठन सहित आम नागरिक की सहभागिता थीं।रामानंद चौक,पिड़ारी चौक,मिल्स एरिया,भानु चौक,शिव चौक , मुरली चौक होते हुए राम चौक पहुंची जहां राम चौक पर नुक्कड़ सभा में परिणत हो गयी। जानकी मंदिर के उतराधिकारी महंत राम रोशन दास बैष्णव की अध्यक्षता में संपन्न इस कार्यक्रम में उपस्थित वक्ताओं ने कहा कि नेपाल का राष्ट्रीय पशु है फिर इसे धरान ,खोटांग सहित कई जगहों पर गाय काटकर सामूहिक भोज आयोजित कर इसे सामाजिक संजाल पर डाला जाता है। वक्ताओं ने कहा कि नेपाल में 84प्रतिशत हिन्दू है फिर भी वे डरे हुए हैं। विदेशी एन.जी.ओ.के माध्यम से नेपाल के पहाड़ी क्षेत्रों में भोले भाले जनता कोधर्मातरण करवाया जाता है।इसी तरह लव जिहाद के माध्यम से हिन्दू लड़की को मुस्लिम मनाया जाता है। वक्ताओं ने कहा कि अगर सरकार अगर गौ हत्या बंद नहीं करती है सिंह दरवार के सामने विरोध प्रदर्शन किया जाएगा।इसी तरह नेपाल को हिन्दू राष्ट्र बनाने के लिए सरकार राय सुमारी करवाए तथा अबिलंब नेपाल को हिन्दू राष्ट्र बनावें। वक्ताओं ने कहा कि हिन्दू उसी पार्टी को वोट दें जो नेपाल को हिन्दू राष्ट्र वनाने के लिए चुनावी घोषणापत्र में इसका सूचीबद्ध करें तथा सनातन धर्म की रक्षा के लिए प्राथमिकता के साथ जनता के बीच आयेंगे। धरानकेश्री निवास जी महाराज की प्रमुख अतिथि में संपन्न इस नुक्कड़ सभा को सुंदर सदन के महंत नवल किशोर शरण, जनकपुरधाम उद्योग बाणिज्य संघ के अध्यक्ष जितेंद्र कुमार साह नेपाल को लागि नेपाली पार्टी,पवन ठाकुर, संतोष कुमार साह, राम बाबू साह ,राज कुमार साह, परमेश्वर साहसुशील कर्ण, शंभू प्रसाद प्रेमी सहित कई लोगों ने बिचार रखें।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *