Wed. Jun 17th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

शेयर बाजार के लिए प्रथम कृषि कम्पनी, जो कार्तिक १० गते से आईपीओ जारी कर रही है

 

काठमांडू, ५ अक्टूबर । नेपाल की शेयर बजार में कृषिजन्य उत्पादन से जुड़े हुए कम्पनी भी लिस्टिङ होने जा रही है, जो कार्तिक १० गते से सर्वसाधारण नागरिकों के लिए आईपीओ जारी कर रही है । ‘मुक्तिनाथ कृषि कम्पनी लि.’ नाम की यह कम्पनी शेयर बाजार के लिए प्रथम कम्पनी है, जो कृषिजन्य सामाग्री उत्पादन और विक्री–वितरण करती है ।
प्राप्त सूचना अनुसार नेपाल सरकार से अनुमति लेकर वैदेशिक रोजगारी में जानेवालों के लिए १०० रुपये अंकित मूल्य में आईपीओ जारी हो रहा है, जो कार्तिक १० गते से शुरु होनेवाला है । नेपाल धितोपत्र बोर्ड से जारी पुुँजी ७० करोड रुपयो की २० प्रतिशत अर्थात् १४ करोड रुपयों की १४ लाख कित्ता सर्वसाधारण के लिए तय हुआ है । उसमें से १० प्रतिशत अर्थात् १ लाख ४० हजार कित्ता शेयर वैदेशिक रोजगारी में रहनेवालों के लिए अलग की गई है ।
आईपीओ निष्काशन तथा विक्री प्रबन्धक एनआईएबी एस क्यापिटल लि. के अनुसार वैदेशिक रोजगारी में रहनेवाले व्यक्ति कार्तिक २४ गते तक आईपीओ में आवेदन दे सकते हैं, उसके बाद सर्वसाधारण नागरिक के लिए आईपीओ निष्काशन किया जाएगा । मुक्तिनाथ विकास बैंक की मुख्य लगानी में स्थापित मुक्तिनाथ कृषि कम्पनी के अध्यक्ष में बैंक के अध्यक्ष भरतराज ढकाल ही हैं ।
अध्यक्ष ढकाल का कहना है कि कृषि उत्पादन, कृषकों की उत्पादकत्व में वृद्धि के लिए आवश्यक साधन (खाद, जिज, विषादी, औजार उपकरण संबंधी अनुसंधान विकास प्रविधि हस्तान्तरण, प्रशोधन जैसे क्षेत्र में कम्पनी काम कर रहा है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *