भूकंप प्रधावित से मिलने के लिए शुक्रबार बझाङ जा रहे हैं प्रधानमन्त्री प्रचण्ड

काठमांडू, ५ अक्टूबर । भूकंप प्रभावित जनता से मिलने के लिए प्रधानमन्त्री पुष्पकमल दाहाल प्रचण्ड कल शुक्रबार बझाङ जा रहे हैं । प्रधानमन्त्री सचिवालय स्रोत के अनुसार गत मंगलबार बझाङ केन्द्रविन्दु होकर गई भूकंप के कारण जिला के कई सर्वसाधारण प्रभावित हैं, इसलिए उन लागों के मिलने के लिए यहां जाने की तैयारी हो रही है ।
आज सुबह प्रधानमन्त्री कार्यालय सिंहदबार में सम्पन्न विपद् जोखिम न्यूनकरण तथा व्यवस्थापन परिषद् बैठक को सम्बोधन करते हुए प्रधानमन्त्री प्रचण्ड ने कहा था कि एक बार बझाङ में ही जाकर प्रत्यक्ष अवलोकन होना चाहिए और आवश्यक राहत, पुनस्र्थापना और पुननिर्माण के लिए काम करना चाहिए । यही प्रतिबद्धता अनुसार उनका बझाङ जाने का कार्यतालिका तय हुआ है ।
स्मरणीय है, गत मंगलबार बझाङ केन्द्रविन्दू बनाकर ६.३ म्यान्गिच्यूट का भूकंप आया था । भूकंप में एक महिला की मृत्यु हुई है और कुछ व्यक्तिगत घरों में क्षति पहुँच गई है । मंगलबार के बाद पश्चिम नेपाल में भूंकप का कई पराकंपन भी आया है ।

