Tue. Jun 16th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

नेसपा ने किया वैशाख में पार्टी महाधिवेशन करने का निर्णय

 
डा. बाबुराम भट्टराई, फाईल तस्वीर

काठमांडू, ५ अक्टूबर । नेपाल समाजवादी पार्टी (नेसपा) ने आगामी वैशाख महिना में पार्टी महाधिवेशन करने का निर्णय लिया है । बुधबार रात में सम्पन्न पार्टी पदाधिकारी बैठक ने यह निर्णय लिया है । महाधिवेशन के लिए आवश्यक तैयारी के लिए पार्टी केन्द्रीय समिति बैठक आह्वान करने का निर्णय भी हुआ है । साथ में माओवादी केन्द्र तथा अन्य समाजवादी पार्टियों के साथ पार्टी एकता के लिए आवश्यक छलफल और वार्ता कमिटी को तयारी हालत में रखनेका निर्णय भी हुआ है ।
प्राप्त सूचना अनुसार नेकपा माओवादी केन्द्र के साथ पार्टी एकता के लिए जो प्रक्रिया शुरु हुई है, उसमें खास प्रगति नहीं है । यही निर्णय के साथ नेसपा ने कहा है कि पार्टी एकता के लिए माओवादी केन्द्र को ९ सूत्रीय जो आधार प्रस्ताव दिया गया है, उसके संबंध मैं जब तक माओवादी की ओर से जबाव नहीं आएगा, तब तक नेसपा माओवादी के साथ वार्ता करने के लिए तैयार नहीं है ।
इसीतरह पार्टी सुदृढीकरण, संगठन निर्माण जैसे कार्यों के लिए जारी अभियान को निरन्तरता देने का निर्णय भी नेसपा ने किया है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *