जसपा कर रही है मधेश प्रदेश में संगठन बिस्तार और अभिमुखीकरण कार्यक्रम
काठमांडू, ५ अक्टूबर । जनता समाजवादी पार्टी (जसपा) ने मधेश प्रदेश स्थित ८ जिलों को केन्द्रीत करते हुए संगठन बिस्तार और अभिमुखीकरण कार्यक्रम की तैयारी की है । बताया गया है कि यही आश्वीन २१ गते से संगठन बिस्तार और अभिमुखीकरण कार्यक्रम शुरु होने जा रहा है । जसपा मधेश प्रदेश कार्यकारिणी समिति बैठक ने यह निर्णय लिया है ।
प्राप्त सूचना अनुसार सप्तरी और सिरहा में आश्वीन २१ और २२ गते, धनुषा में २४ और २५ गते, महोत्तरी और रौतहट में २३ और २४ गते, सर्लाही में २५ गते, बारा में २२ और २३ गते, पर्सा में २५ और २६ गते के लिए कार्यक्रम तय हुआ है । कार्यक्रम के लिए पार्टी ने विभिन्न नेताओं को संयोजन की जिम्मेदारी दी है ।
सप्तरी के लिए प्रदेश उपाध्यक्ष अरुण कुमार देव और कोषाध्यक्ष रेणु कुमारी यादव को संयोजन की जिम्मेदारी दी गई है । सिरहा के लिए प्रदेश सचिव द्वय शैलेश कुमार साह और निर्मला कुमारी यादव को जिम्मेदारी दी गई है । इसीतरह धनुषा में प्रदेश उपाध्यक्ष रामसेवक यादव, महोत्तरी में उपाध्यक्ष निरा कुमारी साह, रौतहट में उपाध्यक्ष ज्ञानेन्द्र कुमार यादव, सर्लाही में प्रदेश सचिव पुनित राम, बारा में प्रदेश उपाध्यक्ष वृज मोहन तिवारी, पर्सा में प्रदेश उपाध्यक्ष सुशिल कुमार यादव कार्यक्रम का संयोजन करेंगे ।

