Fri. Oct 30th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

काठमांडू की 4 सड़कों पर एकतरफा यातायात

 

काठमांडू.18 अक्टूबर

आज से काठमांडू की 4 सड़कों पर एकतरफा यातायात की अनुमति देने का निर्णय लिया गया है। घाटी पुलिस कार्यालय के एसएसपी राजेंद्र भट्ट ने बताया कि काठमांडू मेट्रोपॉलिटन सिटी में दरबारमार्ग पर महेंद्र शालिक से कृष्णा पाव रोटी की ओर जाने वाली सड़क और त्रिपुरेश्वर से ललितपुर के गुर्सिङ्गगल की ओर जाने वाली चार सड़कों को वन-वे के रूप में स्थापित किया गया है।

दरबार मार्ग पर महेंद्र शालिक से वाहन कृष्णा पावरोटी  मोड की ओर जा सकते हैं। हालाँकि, कृष्णा पावरोटी  मोड से महेंद्र शालिक की ओर आना प्रतिबंधित है। कमलादी मोड और घंटा घर   के बीच सड़क पर, वाहन कमलादी से घंटा घर  की ओर आ सकते हैं।  एसएसपी भट्ट ने बताया कि घंटाघर से कमलादी की ओर आवाजाही रोकने के लिए ऐसा एक दिशा में किया गया है।

यह भी पढें   रक्सौल में पाकिस्तानी एजेंट को मोबाइल डेटा देने के आरोप में 2 गिरफ्तार

त्रिपुरेश्वर चौक पर पासपोर्ट कार्यालय के पास विश्वनिकेतन स्कूल से गुर्सिङ्गगल  (सेतोपुल) की ओर जा सकते हैं लेकिन आ नहीं सकते हैं . एसएसपी भट्ट का कहना है – ‘जो वाहन  गुर्सिङ्गगल से त्रिपुरेश्वर की मुख्य सड़क पर आना चाहते हैं, उन्हें सेतो  पुल से होते हुए टेकू के पास यामाहा शोरूम तक आ सकते हैं ।’

रास्ता संकरा होने के कारण एसएसपी भट्ट ने बताया कि जाम से निपटने के लिए वन-वे नियम लागू किया गया है।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com