न्यूयॉर्क के मेयर का लोगों को खास संदेश,भगवान राम देवी सीता की भावना कोअपनाएं
पीटीआई, न्यूयॉर्क;
न्यूयॉर्क के मेयर एडम्स का लोगों को खास संदेश दिया है .मंगलवार को अपने न्यूयॉर्क निवास ग्रेसी मेंशन में आयोजित वार्षिक दिवाली उत्सव में अपनी टिप्पणी में एडम्स ने लोगों से दुनिया में छाए अंधेरे को दूर करने के प्रयास को अपनाने के लिए कहा जो निर्दोष लोगों की जान ले रहा है। उन्होंने लोगों से भगवान राम देवी सीता और महात्मा गांधी की भावना को अपनाने और बेहतर इंसान बनने का आह्वान किया है।
दुनिया में छाए अंधेरे को दूर करने की कोशिश
मंगलवार को अपने न्यूयॉर्क निवास, ग्रेसी मेंशन में आयोजित वार्षिक दिवाली उत्सव में अपनी टिप्पणी में, एडम्स ने लोगों से दुनिया में छाए अंधेरे को दूर करने के प्रयास को अपनाने के लिए कहा, जो निर्दोष लोगों की जान ले रहा है। एडम्स ने कहा, “दिवाली सिर्फ एक छुट्टी नहीं, बल्कि उससे कहीं अधिक है। यह हम सभी के लिए एक रिमाइंडर है कि हमें जहां भी अंधेरा दिखे, उसे दूर करना चाहिए और रोशनी लानी चाहिए। रोशनी का त्योहार इसी बारे में है।”


