Fri. Aug 7th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

उत्तरी फ्रांस में लिली हवाई अड्डे को बम की आशंका के कारण खाली कराया जा रहा

 

रायटर्स, पेरिस।

उत्तरी फ्रांस में लिली हवाई अड्डे को बम की आशंका के कारण खाली कराया जा रहा है। इस बात की जानकारी बुधवार को हवाई अड्डे के आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल बीएफएम टीवी के जरिए दी गई है।

पुलिस सूत्रों का हवाला देते हुए बताया गया कि सुरक्षा अलर्ट के कारण टूलूज, नीस और ल्योन हवाई अड्डों को भी बुधवार को खाली करा लिया गया। इतना ही नहीं, मंगलवार को, फ्रांस के प्रमुख पर्यटन स्थलों में से एक, वर्सेल्स पैलेस को चार दिनों में दूसरी बार सुरक्षा कारणों से कुछ घंटों के लिए बंद कर दिया गया था।

यह भी पढें   कप्तानगंज घटना में घायल एक और व्यक्ति की मृत्यु

बीते शुक्रवार यानी 13 अक्टूबर को अर्रास शहर में इस्लामिक चरमपंथी द्वारा चाकू गोदकर शिक्षक की हत्या कर दी गई थी। इसके बाद से फ्रांस में विशेष सतर्कता बरती जा रही है। पुलिस को जांच में संदिग्ध के फोन से ऑडियो रिकार्डिंग मिली है। इसे देखकर अंदाजा लगाया जा रहा है कि इस व्यक्ति का संबंध इस्लामिक स्टेट आइएस से हैं। इस ऑडियो क्लिप में आरोपी फ्रांस के प्रति अपनी घृणा व्यक्त कर रहा है।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com