Fri. Apr 24th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

विजयादशमी के अवसर पर कपलेश्वर नाथ युवा कमिटी ने निकाली शुभकामना रैली

 

जनकपुरधाम/मिश्रीलाल मधुकर।कपलेश्वर युवा कमिटी ने विजयादशमी के अवसर पर गुरुवार कोविशाल शुभकामना रैली निकाली। कपलेश्वर नाथ महादेव मंदिर से कमिटीके अध्यक्ष मनोज कुमार साह के नेतृत्व में गाजा बाजा के साथ निकली इस शुभकामना रैली में बार्डाध्यक्ष राम चंद्र पंजियार, जनकपुरधाम उद्योग बाणिज्य संघ के उपाध्यक्ष अंबू प्रसाद साह,जसपा के नगर उपाध्यक्ष राम चंद्र पंजियार ,सुरेश पंजियार, राजेन्द्र साह, बिजया साह,जेसीज के पदाधिकारी सहित सैकड़ों लोग शामिल थे।राम मंदिर , राजदेवी मंदिर की परिक्रमा करते हुए रैली कपलेश्वर नाथ महादेव मंदिर आकर समाप्त हुयी। रास्ते में रैली में शामिल लोग जयमाता की जय घोष लगा रहे थे।राम युवा कमिटी के अध्यक्ष परमेश्वर साह, महावीर युवा कमिटी के अध्यक्ष अजय कुमार गुप्ता ने कपलेश्वर नाथ युवा कमिटी के अध्यक्ष मनोज कुमार साह सहित अन्य लोगों को स्वागत किए।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed