Thu. Nov 26th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

कोरोना के बाद चीन में नई महामारी, बच्चे हो रहे बुरी तरह से प्रभावित

 

बीजिंगः

कोरोना महामारी के प्रभाव से जूझ रहे चीन में अब नई बीमारी ने व्यापक स्तर पर दस्तक दे दी है. चीन के स्कूलों में एक और बीमारी पूरे देश में तेजी से फैल रही है. यहां के स्कूलों में रहस्यमयी निमोनिया का प्रकोप बढ़ रहा है, यह चिंताजनक स्थिति कोविड संकट के शुरुआती दिनों की याद दिला रही है. 500 मील उत्तर-पूर्व में बीजिंग और लियाओनिंग के अस्पतालों में बड़ी संख्या में बच्चे भर्ती हो रहे हैं. स्थानीय मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक इस रहस्यमयी निमोनिया के प्रकोप के चलते ज्यादातर स्कूल बंद हैं.

यह भी पढें   प्रधानमंत्री बालेन्द्र शाह की २५ घंटे की दिल्ली यात्रा: हवाई मार्ग, बंदरगाह और २.४० खरब सहायता सहित नेपाल–भारत संबंधों को मिली नई गति

इस रहस्यमयी न्यूमोनिया से प्रभावित बच्चों के फेफड़ों में सूजन और तेज बुखार सहित असामान्य लक्षण नजर आ रहे हैं. हालांकि उन बच्चों में खांसी और फ्लू, आरएसवी और सांस की बीमारी से संबंधित अन्य दूसरे लक्षण नजर नहीं आ रहे हैं. ओपन-एक्सेस सर्विलांस प्लेटफॉर्म ProMed ने मंगलवार को खासतौर से बच्चों को प्रभावित करने वाली बिना डायग्नोज हुए निमोनिया की उभरती महामारी के बारे में चेतावनी जारी की है.

यह भी पढें   भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नेपाल आने का निमंत्रण किया स्वीकार

प्रोमेड ने कहा, ‘यह बिल्कुल स्पष्ट नहीं है कि यह प्रकोप कब शुरू हुआ, क्योंकि इतने सारे बच्चों का जल्दी प्रभावित होना सामान्य बात नहीं है.’ इसके अलावा रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि यह अनुमान लगाना जल्दबाजी होगी कि क्या यह एक और महामारी हो सकती है. लेकिन हमें अभी भी सावधानी बरतनी चाहिए.

ताइवानी आउटलेट एफटीवी न्यूज ने बताया कि नए प्रकोप के चलते अस्पतालों में बीमार बच्चों की बहुत अधिक संख्या है. इसमें कहा गया है कि ‘माता-पिता ने सवाल किया कि क्या अधिकारी महामारी को छुपा रहे थे.’ लेकिन संदेह है कि नया प्रकोप माइकोप्लाज्मा निमोनिया से संबंधित हो सकता है, जिसे वॉकिंग निमोनिया के रूप में भी जाना जाता है, जो कथित तौर पर चीन में बढ़ रहा है. क्योंकि देश सख्त कोविड लॉकडाउन के बिना अपनी पहली सर्दियों में प्रवेश कर रहा है.

यह भी पढें   अयोध्या कैंट और जनकपुर धाम (नेपाल) के मध्य, सरयू-कमला एक्सप्रेस का 28 नंवबर से किया जायेगा नियमित परिचालन

 

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com