Sat. Jun 27th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें himalini-sahitya

पूर्णिमा साहित्य प्रतिष्ठान द्वारा नई कार्य समिति गठन

 

 

नेपालगन्ज÷ पवन जायसवाल, श्रावण १८ गते ।
Purnima Photo (1)बा“के जिला के कोहलपुर में पूर्णिमा साहित्य प्रतिष्ठान ने साधारण सभा के द्वारा नई कार्य समिति चयन किया है ।
कोहलपुर में श्रावण १७ गते शनिबार को सम्पन्न साधारण सभा ने १३ सदस्यीय कार्य समिति सर्वसम्मत से चयन किया है ।

अन्य कार्यक्रमों से अलग ढंग से सम्पन्न साधारण सभा में कोहलपुर क्षेत्र के जेष्ठ नागरिक तथा आदिवासी वयोवृद्ध ठाकुर थारु को प्रमुख अतिथि बनाकर कार्यक्रम सञ्चालन किया ।
इसी तरह साहित्यिक कार्यक्रमों में गैर साहित्यिक व्यक्तित्व को प्रमुख अतिथि बनाकर साहित्य में सभी वर्गँे को एकसाथ ले जाना जरुरी है इसी सन्देश को जनमानस में पहु“चाने का प्रयास किया है प्रतिष्ठान ने जानकारी दिया ।
मध्यपश्चिम के साहित्यिक धरोहर के रुप में देखें । प्रतिष्ठान द्वारा की गई साधारण सभा में शुभकामना मन्तव्य के साथ रचना वाचन भी किया गया प्रतिष्ठान के नव निर्वाचित सचिव कपिल अञ्जान ने बताया ।
सचिव अञ्जान के अनुसार साधारण सभा को विभिन्न क्षेत्र के व्यक्तित्वों ने शुभकामना मन्तव्य किया था ।
कोहलपुर के समाजसेवी एवम् बुद्धिजीवी, हिक्मत ढकाल, भानुभक्त भट्टराई, कर्ण बहादुर थापा, अमरराज खत्री, गीतकार शुसील पराजुली, टेलिकम कोहलपुर के प्रमुख तथा छन्द कवि जीत बहादुर त्यागी लगाएत लोगों ने शुभकामना मन्तव्य के साथ अपना– अपना रचना वाचन किया ।
इसी तरह साधारण सभा ने महानन्द ढकाल के अध्यक्षता में नया कार्यसमिति सर्वसम्मत रुप में चयन किया ।
समिति के उपाध्यक्ष में पुष्कर रिजाल, प्रदीप भट्टराई, सचिव में कपिल अञ्जान, सह सचिव में सन्तोषी विष्ट, कोषाध्यक्ष में बद्री ढकाल, सदस्यों में विक्रम शिशिर, शान्ती अधिकारी, मणिप्रसाद गैरे, राम प्रसाद चापागाई, हेम प्रकाश मञ्जिल, तिलक वि.सी., केशव राज शाही रहे है ।
साधारण सभा कार्यक्रम में १३० से अधिक लोगों को आजीवन सदस्यता का प्रमाण– पत्र वितरण भी किया गया था ।

यह भी पढें   डॉ. नरेश शाक्य द्वारा लिखित एक महत्वपूर्ण शोधपरक पुस्तक का लोकापर्ण

 

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *