Thu. Aug 27th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

नेपाल में पूँजी परिचालन करने के लिए प्रधानमंत्री ने संयुक्त अरब अमिरात के लगानीकर्ताओं से किया आग्रह

 

काठमांडू, १५ मंसिर  प्रधानमन्त्री पुष्पकमल दाहाल ‘प्रचण्ड’ ने नेपाल में पूँजी परिचालन करने के लिए संयुक्त अरब अमिरात के लगानीकर्ताओं से आग्रह किया है ।
जलवायु परिवर्तन सम्बन्धी संयुक्त राष्ट्रसङ्घीय सम्मेलन कोप–२८ में सहभागी होने के सिलसिला में गुरुवार को अवुधाबी पहुँचे प्रधानमन्त्री ने उसी दिन की शाम को नेपाल–दुबई व्यापार मञ्च को सम्बोधन करते हुए नेपाल में पूँजी प्रवाह कर उससे प्रतिफल उठाने का आह्वान किया है ।
दुबई उद्योग वाणिज्य सङ्घसँग के सहकार्य में अवुधाबी स्थित नेपाली राजदूतावास और नेपाल उद्योग वाणिज्य महासङ्घ ने संयुक्त रूप में आयोजन किया था । उक्त कार्यक्रम में प्रधानमन्त्री दाहाल ने वैदेशिक लगानी को अपने देश में लाने को लेकर जो नेपाल सरकार ने अवलम्बन कर नीतिगत सुधार किया है उसके बारे में भी जानकारी दी ।
युएइ के अर्थराज्यमन्त्री अब्दुल्लाह अहमद मोहम्मद अल सालेह ने कहा कि –युएइ और नेपाल के बीच के आर्थिक सम्बन्ध को और अधिक सबल बनाना है ।
दुबई उद्योग वाणिज्य सङ्घ के प्रमुख कार्यकारी अधिकृत मोहम्मद अलि बिन रसेद लुटाह ने कहा कि – नेपाल उद्योग वाणिज्य सङ्घ और दुबई उद्योग वाणिज्य सङ्घबीच सहकार्य एवं सहयोग अभिवृद्धि का प्रशस्त क्षेत्र है ।
महासङ्घका अध्यक्ष चन्द्रप्रसाद ढकाल ने नेपाल और युएइ के बीच आर्थिक एवं व्यापारिक सम्बन्ध को बढ़ाने पर जोड़ दिया । गुरुवार से ही कोप–२८ दुबई में प्रारम्भ हो गया है ।

यह भी पढें   प्रधानमंत्री बालेन शाह का मेडिकल पत्र संसद सचिवालय पहुँचा, काला चश्मा पहनने की अनुमति

 

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com