एमाले द्वारा शुरु किया गया पदयात्रा आज अमरगढ़ी पहुँचेगी
काठमांडू, १५ मंसिर – कल से शुरु हुए नेकपा एमाले के मध्य पहाड़ी लोकमार्ग पदयात्रा आज अमरगढ़ी पहुँचने वाली है । कल झुलाघाट से शुरु हुई पदयात्रा गोठलापानी बैतडी तक पहुँची थी ।
अध्यक्ष केपी शर्मा ओली ने बैतडी के झुलाघाट से मध्य पहाड़ी लोकमार्ग यात्रा का उद्घाटन राष्ट्रीय झन्डा का झन्डोतलन कर कल सुबह शुरु किया था । इस यात्रा के पहले पड़ाव स्टेशन के रुप में गोठलापानी, बैतड़ी पहुँची ।
हाल पुष्पलाल राजमार्ग समेत मध्य पहाडी राजमार्ग के करिब १ हजार ८७९ किलोमिटर तक एमाले का पदयात्रा कल से ही शुरु हुआ है और पुस ५ गते चिवा भञ्ज्याङ में पहुँचकर समाप्त होगा ।
इस यात्रा को ‘झुलाघाट–चिवाभञ्ज्याङः समृद्धिको लागि संकल्प यात्रा’ नाम दिया गया है । उक्त पदयात्रा के क्रम में मध्य पहाड़ी राजमार्ग के मुख्य शहरों में आमसभा करने की भी जानकारी एमाले ने दी है ।

