Tue. Oct 6th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

प्रभु बैंक को मिला ‘बैंक ऑफ दि इयर–२०२३’सम्मान

 

काठमांडू, १५ मंसिर   –प्रभु बैंक ने ‘बैंक ऑफ दि इयर–२०२३’ की उपाधि प्राप्त की है । बेलायत के लंदन स्थित फाइनान्सियल टाइम्स, प्रकाशित पत्रिका ‘दि बैंकर’ ने सन् २०२३ का ‘बैंक ऑफ दि इयर’ से प्रभु बैंक को सम्मान प्रदान किया है ।
सन् २००० से ‘दि बैंकर’ द्वारा प्रदान करते आए ‘बैंक ऑफ दि इयर’ अवार्ड विश्वव्यापी बैंकिङ में सबसे प्रतिष्ठित अवार्ड माना गया है । ‘बैंक ऑफ दि इयर’ अवार्ड को बैंकिङ उत्कृष्टता का मानक अर्थात् ‘बैंकिङ उद्योग का ओस्कार’ माना जाता है ।
‘दि बैंकर’ विश्वभर के १२० से ज्यादा राष्ट्र के एक हजार से ज्यादा बैंक मध्ये हरेक राष्ट्र से एक उत्कृष्ट बैंक को चुनकर प्रत्येक वर्ष ‘बैंक अफ दि इयर’ से सम्मानित करती आई है ।
बेलायत में हुए इस समारोह में प्रभु बैंक सञ्चालक समिति के अध्यक्ष लिलाप्रकाश सिटौला, बैंक के प्रमुख कार्यकारी अधिकृत (सीईओे) अशोक शेरचन ने सम्मान ग्रहण किया । अवार्ड वितरण समारोह में १२० से ज्यादा देश के ३५० से ज्यादा बैंक के अध्यक्ष, सीईओ, सीएफओ और अन्य वरिष्ठ प्रबन्धक की सहभागिता थी ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com