संघीयता के कारण भ्रष्टाचार में वृद्धि हुई है, ऐसा कहना गलत हैः कोइराला

नवलपरासी, २ दिसम्बर । नेपाली कांग्रेस के नेता डा. शेखर कोइराला ने कहा है कि आज आम जनता में एक गलत भाष्य निर्माण हो रहा है, कहा जाता है कि संघीयता के कारण भ्रष्टाचार में वृद्धि हुई है । डा. कोइराला का मानना है कि ऐसा कहना गलत है । डा. कोइराला ने कहा– ‘स्थानीय सरकार निर्माण होने के बाद बताया गया कि वार्ड और पालिकास्तर से भ्रष्टाचार हो रहा है । संघीयता के विरुद्ध बहस करनेवाले कहते हैं कि भ्रष्टाचार स्थानीय तह से हो रहा है । लेकिन ऐसा नहीं है । बड़े बड़े भ्रष्टाचार केन्द्रीयस्तर से हो रहा है ।
नेपाली कांग्रेस जिला कार्य समिति द्वारा आयोजित कार्यक्रम को सम्बोधन करते हुए डा. कोइराला ने दावा किया है कि अधिकार बिहीन संघीयता है, जिसके चलते आम जनता अपेक्षित परिवर्तन अनुभूति नहीं कर पा रही है । उन्होंने कहा– ‘संघीयता तो लागू की गई, लेकिन अधिकार बिहीन संघीयता के कारण परिवर्तन की अनुभूति नहीं हो पा रही है । सभी अधिकार केन्द्र में है, तब संघीयता की अनभूति कैसे हो सकती है ? संघीयता की अनुभूति के लिए अधिकार सहित का संघीयता होना चाहिए ।’

